बड़ी खबरें
शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं? 41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का! भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल; कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प युद्ध महिलाओं की वजह से हुए, लेकिन मरीं महिलाएं नहीं, पुरुष मरे” — पन्नालाल शाक्य के बयान पर गरमाई सियासत

दाऊदी बोहरा समाज ने पौधरोपण और बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का संदेश : पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह

Shiv Kumar Upwal

2 weeks ago 192 views
पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह

निसरपुर,धार 22अगस्त। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर दाऊदी बोहरा समाज द्वारा रविवार को नगर में विशाल चल समारोह निकाला गया। धर्मगुरु सैय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के आदेशानुसार आयोजित समारोह में धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण और बच्चों को मोबाइल की बढ़ती लत से दूर रखने का सामाजिक संदेश प्रमुखता से दिया गया।

चल समारोह की शुरुआत मंगलवारिया से हुई। सबसे आगे मदरसा सैफिया के बच्चे पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के संदेशों के साथ चल रहे थे। मरजान स्काउट बैंड की सुमधुर धुनों ने समारोह में आकर्षण बढ़ाया। बैंड ने मिलाद की मदह के साथ देशभक्ति गीतों की धुनें भी प्रस्तुत कीं।

Advertisement

चल समारोह पड़ाव, चौपाटी, बड़पुरा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बोहरा मोहल्ला स्थित मस्जिद कॉम्प्लेक्स पहुंचा। इस दौरान समाजजनों ने धार्मिक एवं देशभक्ति के नारों के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

समारोह जनाब शेख मुर्तजा भाई नाखुदा की सदारत में निकाला गया। इसमें जनाब इब्ने मदयन भाई, मदरसा सैफिया के हेड मोअल्लिम शेख फखरुद्दीन भाई बारामती, दाऊदी बोहरा जमात के सेक्रेटरी शेख शब्बर भाई जिनवाला, बुरहानी गार्ड्स के मेजर हुसैन भाई टांडा वाला सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

मस्जिद कॉम्प्लेक्स में आमिल साहब शेख मुर्तजा भाई नाखुदा ने प्रशासन, नगर सेवकों एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बुरहानी गार्ड्स के हेड मुस्तफा भाई मंडीवाला ने किया। इस अवसर पर सबाब कमेटी, टी.के.एम., बुरहानी गार्ड्स एवं नजाफत कमेटी के पदाधिकारी और समाजजन मौजूद रहे। उक्त जानकारी मोहम्मद निसरपुर वाला के साथ मुर्तजा हामिद ने दी ।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें