बड़ी खबरें
शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं? 41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का! भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल; कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प युद्ध महिलाओं की वजह से हुए, लेकिन मरीं महिलाएं नहीं, पुरुष मरे” — पन्नालाल शाक्य के बयान पर गरमाई सियासत

निसरपुर में स्थापित हुई डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा : संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

Shiv Kumar Upwal

2 weeks ago 258 views
संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

निसरपुर,धार 20अगस्त।भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना से निसरपुर में गौरव और उत्साह का वातावरण रहा। आज आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर समाजजनों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

प्रतिमा स्थापना के अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन समानता, स्वतंत्रता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने के साथ प्रत्येक व्यक्ति को अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच अभय सिंह (अंतिम) पटेल सहित समाजजन, गणमान्य नागरिक एवं सहयोगकर्ता उपस्थित रहे। प्रतिमा स्थापना में सहयोग एवं सहभागिता करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करते हुए समानता, सामाजिक सद्भाव और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

“बाबासाहेब की प्रतिमा केवल प्रतीक नहीं, उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी है।”

प्रतिमा स्थापना के बाद क्षेत्र में यह संदेश भी दिया गया कि डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

9
पेज 1 / 2