भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने से निसरपुर मंडल में खलबल : 41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
Shiv Kumar Upwal
निसरपुर,धार। भाजपा मंडल निसरपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पीपलिया में भाजपा संगठन को उस समय बड़ा झटका लगा, जब करीब 41 युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। रविवार को तलाबड़ी स्थित कुक्षी विधायक हनी बघेल के निजी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में इन युवाओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा।
एक साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने की खबर से निसरपुर भाजपा मंडल में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर इसे भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

विधायक के आवास पर हुआ सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम
तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के निजी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस के वारिष्ठ नेता एवं पुूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया तथा विधायक हनी बघेल ने 23 युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। शेष कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस ग्रहण कर ली इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बताया जा रहा है कि सदस्यता ग्रहण करने वाले अधिकांश युवा निसरपुर मंडल के ग्राम पीपलिया क्षेत्र से जुड़े हैं। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में जाने से स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
भाजपा का गढ़ माना जाता है निसरपुर क्षेत्र
राजनीतिक रूप से देखा जाए तो निसरपुर क्षेत्र को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में भले ही कांग्रेस को लगातार मजबूत जनसमर्थन मिलता रहा हो, लेकिन निसरपुर क्षेत्र में भाजपा ने कई चुनावों में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है।
स्थानीय चुनावों से लेकर जिला पंचायत, पंचायत स्तर और विधानसभा चुनावों तक निसरपुर क्षेत्र से भाजपा को महत्वपूर्ण बढ़त मिलती रही है। ऐसे में एक ही गांव से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होना संगठन के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है।

चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल
आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच इस घटनाक्रम ने निसरपुर मंडल की राजनीति को चर्चा में ला दिया है। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में जाने से संगठन को अपने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच स्थिति का आकलन करने की जरूरत महसूस हो सकती है। वहीं कांग्रेस इस घटनाक्रम को अपने पक्ष में बने माहौल के तौर पर देख रही है। बड़ी संख्या में युवाओं के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
उपेक्षा से हताश ओर निराश है भाजपा कार्यकर्ता:सुरेंद्रसिंह बघेल
चर्चा में क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्रसिंह बघेल ने बताया कि निसरपुर भाजपा मंडल में पिछले कई दिनों से कार्यकर्ताओं की नाराजगी की खबरे सामने आ रही थी भाजपा कार्यकर्ता उपेक्षित तथा नाराज चल रहे थे इसी के चलते कार्यकर्ताओं ने यह कदम उठाया है हनी ने बताया कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है यदि रीढ़ ही कमजोर होगी तो पार्टी फिर कैसे मजबूत होगी
विज्ञापन
शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं?
ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का!
भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल;
कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल
पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह
वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल
वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत
संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
युद्ध महिलाओं की वजह से हुए, लेकिन मरीं महिलाएं नहीं, पुरुष मरे” — पन्नालाल शाक्य के बयान पर गरमाई सियासत