बड़ी खबरें
शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं? 41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का! भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल; कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प युद्ध महिलाओं की वजह से हुए, लेकिन मरीं महिलाएं नहीं, पुरुष मरे” — पन्नालाल शाक्य के बयान पर गरमाई सियासत

निसरपुर में गूंजा जाहरवीर गोगाजी महाराज का जयकारा... : वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत

Shiv Kumar Upwal

2 weeks ago 337 views
वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत

निसरपुर,धार 22अगस्त। नगर में शुक्रवार शाम धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और भाईचारे का सुंदर नजारा देखने को मिला। वाल्मीकि समाज के आराध्य देव जाहरवीर गोगाजी महाराज की छड़ी निशान यात्रा का नगर में भव्य आगमन हुआ। बस स्टैंड पर समाजजनों सहित नागरिकों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ छड़ी निशान का स्वागत किया।

बस स्टैंड से शुरू हुई यात्रा, प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम

Advertisement

छड़ी निशान यात्रा बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए खाटूश्याम धाम पहुंची। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर हिंदू समाज के लोगों द्वारा पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर छड़ी निशान का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। जगह-जगह हुए स्वागत से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने ‘जय श्री गोगाजी महाराज’ के जयकारे लगाए।

खाटूश्याम धाम पहुंचने पर मंदिर समिति द्वारा छड़ी निशान यात्रा का स्वागत किया गया। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

खाटूश्याम धाम से वाल्मीकि समाज मोहल्ले की ओर रवाना हुई यात्रा

पूजा-अर्चना के बाद छड़ी निशान यात्रा पुनः आगे बढ़ी और वाल्मीकि समाज मोहल्ले की ओर प्रस्थान किया। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इसके बाद यात्रा समाज के कुलदेव जी के मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां विधिवत रूप से छड़ी निशान यात्रा का समापन हुआ। मंदिर प्रांगण में टेकी लगने के बाद समाजजनों द्वारा सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव के समक्ष शीश नवाकर परिवार एवं समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

नाथ घराना बाकानेर-निमाड़ का दल रहा शामिल

छड़ी निशान के साथ श्री बिंदा भाई का दल एवं भगत श्री महेश पहलवान घारू, नाथ घराना बाकानेर, निमाड़, जिला धार के सदस्य विशेष रूप से शामिल रहे। दल में भंडारी समिति घारू, उपभंडारी विजय चौहान, उस्ताद आकाश घारू, खलीफा कालू घारू, टिकेत मयंक पहलवान घारू एवं उपटिकेत भूरू घारू सहित विकास चौहान, कृष्णा रेवाल, रोहित रेवाल और कुबेर घारू मौजूद रहे। वहीं महर्षि वाल्मीकि पंचायत निसरपुर की ओर से बाबूलाल उपवाल, राजेश उपवाल, अनूप उपवाल, नानू उपवाल, संजय हाड़े, सावन उपवाल, शिव उपवाल, सुनील उपवाल, सूरज उपवाल, परवेश उपवाल, हर्ष उपवाल, मंश उपवाल, पूनम सोलंकी, जैंगो सोलंकी, वीरा उपवाल, कान्हा एवं टिल्लू उपवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए,छड़ी निशान में पधारे सभी पदाधिकारियों का शाल श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया।

गोगाजी महाराज की भक्ति का व्यापक प्रभाव

जाहरवीर गोगाजी महाराज की आराधना राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित कई क्षेत्रों में श्रद्धा के साथ की जाती है। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले स्थित गोगामेड़ी को गोगाजी की प्रमुख धार्मिक स्थली माना जाता है। लोकपरंपरा में गोगाजी को वीरता, लोकआस्था और सामाजिक सद्भाव से जुड़े लोकदेवता के रूप में श्रद्धा प्राप्त है।

आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश

निसरपुर में आयोजित छड़ी निशान यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर हुए स्वागत ने धार्मिक आयोजन को सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया। नगरवासियों और समाजजनों ने श्रद्धा के साथ यात्रा में सहभागिता की।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

9
पेज 1 / 2