बड़ी खबरें
शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं? 41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का! भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल; कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प युद्ध महिलाओं की वजह से हुए, लेकिन मरीं महिलाएं नहीं, पुरुष मरे” — पन्नालाल शाक्य के बयान पर गरमाई सियासत

गंधवानी में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई : उड़नदस्ते ने बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर की दस्तावेजों की जांच, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Shiv Kumar Upwal

2 months ago 102 views
उड़नदस्ते ने बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर की दस्तावेजों की जांच, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

धार/गंधवानी,28 जून 2026। किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग धार द्वारा जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को कृषि विभाग के उड़नदस्ते ने गंधवानी क्षेत्र के विभिन्न बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर 4G एवं बिना अनुमति (अनधिकृत) कपास बीजों की बिक्री एवं भंडारण की जांच की।

कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बीज विक्रेताओं के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री के दस्तावेज एवं वैध अनुमति का बारीकी से परीक्षण किया। साथ ही आवश्यकतानुसार बीजों के नमूने लेकर जांच प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

इस विशेष अभियान के दौरान उप संचालक कृषि (DDA) स्वयं मौके पर मौजूद रहे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए अवैध एवं अप्रमाणित बीजों की बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

कृषि विभाग की टीम ने गंधवानी स्थित डीपी ट्रेडर्स एवं कृषिधान प्रतिष्ठानों पर जांच की। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार का नियम उल्लंघन नहीं पाया गया। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किसी भी विक्रेता द्वारा बीज अधिनियम एवं अन्य प्रचलित नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

किसानों के हित में सतत चलेगा अभियान

उप संचालक कृषि ने बताया कि जिलेभर में अवैध एवं बिना अनुमति वाले बीजों की बिक्री रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य किसानों को प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना तथा फर्जी एवं अवैध बीज कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

— ब्यूरो रिपोर्ट

, सामना आलोचना

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

9
पेज 1 / 2