बड़ी खबरें
महिला मंडल एवं सकल हिंदू समाज के संयुक्त आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ निसरपुर ब्लॉक के आश्रम-छात्रावासों में वर्षों से जमे अधीक्षक, जवाब मांग रही जनता सतना से भोपाल तक भ्रष्टाचार की चेन का आरोप, बोले— 'हनुमानजी के सामने बच्चों की कसम खाकर कह दें कि कोई पैसा नहीं लेता' भारी बारिश के बाद पेजर नाले में उफान, लिप्पा गांव का संपर्क टूटा; रिहायशी इलाकों में घुसा मलबा आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार,भाजपा ने संगठन के मजबूत चेहरे पर जताया भरोसा 589.63 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, अब होगा सागौन का रोपण निसरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद दर्ज प्रकरण में फरार सचिव को दबोचा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले— कागज़ों में अस्पताल, ज़मीन पर कुछ नहीं डूब प्रभावितों के दर्द पर फूटा भाजपा कार्यकर्ता का गुस्सा, संगठन और जनप्रतिनिधियों पर लगाए गंभीर आरोप भरूच (गुजरात) से नाबालिग को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, पुलिस ने पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में की कार्रवाई

निसरपुर में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, : महिला मंडल एवं सकल हिंदू समाज के संयुक्त आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ

Shiv Kumar Upwal

1 hour ago 48 views
महिला मंडल एवं सकल हिंदू समाज के संयुक्त आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ

शिवकुमार उपवाल...✍️

निसरपुर, 16 जुलाई। नगर में गुरुवार को धर्म, आस्था और भारतीय संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला, जब महिला मंडल एवं सकल हिंदू समाज के संयुक्त तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ की प्रथम भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ वंदे मातरम कॉलोनी से वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

ओडिशा के विश्वप्रसिद्ध श्रीजगन्नाथ पुरी रथोत्सव की परंपरा से प्रेरित इस आयोजन में भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र (बलराम) एवं बहन सुभद्रा के साथ सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। जैसे-जैसे रथ नगर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ता गया, श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई और पूरा नगर "जय जगन्नाथ" के जयघोष तथा भजन-कीर्तन से गुंजायमान हो उठा।

रथयात्रा की विशेष आकर्षण महिलाओं की सहभागिता रही। रथ के आगे महिलाएं श्रद्धा भाव से झाड़ू लगाकर मार्ग की साफ-सफाई करती हुई चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर ढोल-ताशों की गूंज पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने भगवान का पूजन-अर्चन कर दर्शन लाभ लिया तथा रथ की रस्सी खींचकर स्वयं को धन्य महसूस किया। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का भव्य स्वागत किया।

यात्रा में नगर सरपंच अभय (अंतिम) सिंह पटेल, लोकेश मांगरोलिया, पत्रकार आशीष कुमरावत, सुनील भाई, गोपाल भाई टेलर, गोविंद सावनेर, कालू भाई कपड़े वाले सहित अनेक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

आरती एवं प्रसादी के साथ हुआ समापन

भगवान जगन्नाथ की यह ऐतिहासिक रथयात्रा अर्ध चंदेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यहां भगवान की महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। पहली बार आयोजित इस भव्य रथयात्रा ने नगर में धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों की आस्था का सुंदर संदेश दिया।

शेयर करें

जरूरी खबरें