बड़ी खबरें
खबर छपी तो सफाईकर्मी के पक्ष में उतरे बीएमओ! बोले—‘डेंगू हुआ है, इसलिए काम पर नहीं आ रही’ शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं? 41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का! भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल; कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

निसरपुर में श्रद्धा एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम पर्व : बारह भाई का ताज़िया व सना मुंशी का ताज़िया पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए अकीदतमंद,पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद

Shiv Kumar Upwal

2 months ago 85 views
बारह भाई का ताज़िया व सना मुंशी का ताज़िया पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए अकीदतमंद,पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद

निसरपुर,धार 27 जून 2026। पवित्र पर्व मोहर्रम के अवसर पर निसरपुर नगर में श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। बारह भाई का ताज़िया एवं सना मुंशी का ताज़िया पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) तथा कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।

Advertisement

हमेशा की तरह इस वर्ष भी मोहर्रम का कोई चल समारोह (जुलूस) नहीं निकाला गया बल्कि श्रद्धालु बारह भाई का ताज़िया एवं सना मुंशी का ताज़िया पर शांतिपूर्वक एकत्रित होकर धार्मिक रस्मों एवं कार्यक्रमों में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन एवं सौहार्द का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निसरपुर पुलिस चौकी एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल द्वारा पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई तथा अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया।

स्थानीय समाजजनों ने मोहर्रम को त्याग, बलिदान, सत्य और इंसानियत का प्रतीक बताते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

9
पेज 1 / 2