बड़ी खबरें
खबर छपी तो सफाईकर्मी के पक्ष में उतरे बीएमओ! बोले—‘डेंगू हुआ है, इसलिए काम पर नहीं आ रही’ शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं? 41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का! भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल; कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

गणपति चौराहे पर गूंजा भारत माता का जयकारा : वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल

Shiv Kumar Upwal

2 weeks ago 369 views
वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल

निसरपुर,धार 22अगस्त।नगर के गणपति चौराहा स्थित व्यापारिक परिसर में शनिवार दोपहर 3 बजे भारत माता की दिव्य प्रतिमा स्थापना के लिए भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन में नगर के विभिन्न समाजों और वर्गों के लोगों की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, भाईचारे और परस्पर सम्मान का संदेश दिया।

दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शुभारंभ

Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं विधिवत पूजन के साथ हुआ। इसके बाद पंडित ओम प्रकाश कौशिक ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन की प्रक्रिया संपन्न कराई। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि बाबूलाल उपवाल ने मुख्य भूमि पूजन किया। सर्व समाज की मौजूदगी में संपन्न हुआ यह आयोजन सामाजिक समरसता और समान सहभागिता का संदेश देता नजर आया।

सर्व समाज की सहभागिता बनी आयोजन की विशेष पहचान

भारत माता की प्रतिमा स्थापना के लिए आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। आयोजन में ग्राम निसरपुर के सरपंच अंतिम पटेल, ग्राम पंचायत के समस्त पंचगण, पत्रकार बंधु, हिंदू समाज के युवा एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजन में सभी वर्गों की भागीदारी ने कार्यक्रम को व्यापक रूप दिया। उपस्थित लोगों ने भारत माता की प्रतिमा स्थापना के इस प्रयास को नगर के लिए गौरव का विषय बताया।

संतों का मिला सानिध्य, भक्तिमय हुआ वातावरण

कार्यक्रम में कनक बिहारी आश्रम के पूज्य संत श्री श्री 1008 श्री अयोध्यादास जी महाराज सहित अन्य संतों की गरिमामय उपस्थिति रही। संतों के सानिध्य से आयोजन स्थल का वातावरण श्रद्धा और भक्ति से भर गया।आयोजन समिति की ओर से संतों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर भावभीना स्वागत एवं सम्मान किया गया। संतों ने उपस्थित लोगों को आशीर्वाद देते हुए सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि द्वारा भूमि पूजन बना चर्चा का विषय

कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि द्वारा मुख्य भूमि पूजन किया जाना आयोजन की खास बात रही। उपस्थित लोगों ने इसे सर्व समाज की समान भागीदारी और सामाजिक समरसता का सकारात्मक संदेश बताया। भूमि पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उपस्थित लोगों ने भारत माता के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और नगर में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।

शाल-श्रीफल से हुआ समाज प्रतिनिधियों का सम्मान

कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजन समिति द्वारा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान सभी समाजों के बीच परस्पर सम्मान और भाईचारे की भावना दिखाई दी।आयोजकों ने कहा कि भारत माता की प्रतिमा स्थापना का उद्देश्य केवल एक प्रतिमा स्थापित करना नहीं, बल्कि देशभक्ति, सामाजिक एकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी है।

भारत माता के जयकारों से गूंजा गणपति चौराहा

कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन सुबोध जोशी ने किया। भूमि पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम के बाद भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक “भारत माता की जय” के नारे लगाए।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

41
पेज 2 / 7