बड़ी खबरें
निसरपुर ब्लॉक के आश्रम-छात्रावासों में वर्षों से जमे अधीक्षक, जवाब मांग रही जनता सतना से भोपाल तक भ्रष्टाचार की चेन का आरोप, बोले— 'हनुमानजी के सामने बच्चों की कसम खाकर कह दें कि कोई पैसा नहीं लेता' भारी बारिश के बाद पेजर नाले में उफान, लिप्पा गांव का संपर्क टूटा; रिहायशी इलाकों में घुसा मलबा आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार,भाजपा ने संगठन के मजबूत चेहरे पर जताया भरोसा 589.63 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, अब होगा सागौन का रोपण निसरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद दर्ज प्रकरण में फरार सचिव को दबोचा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले— कागज़ों में अस्पताल, ज़मीन पर कुछ नहीं डूब प्रभावितों के दर्द पर फूटा भाजपा कार्यकर्ता का गुस्सा, संगठन और जनप्रतिनिधियों पर लगाए गंभीर आरोप भरूच (गुजरात) से नाबालिग को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, पुलिस ने पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में की कार्रवाई पूरे प्रदेश के कार्यों की सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, किस काम के लिए क्या दिए निर्देश?

धार वन मंडल की बड़ी कार्रवाई: : 589.63 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, अब होगा सागौन का रोपण

Shiv Kumar Upwal

5 days ago 25 views
589.63 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, अब होगा सागौन का रोपण

धार,म.प्र. 8 जुलाई 2026 । जिले में वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 589.63 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जे से मुक्त कराया है। जनवरी से मई 2026 के बीच सात वन परिक्षेत्रों में यह विशेष अभियान चलाया गया। अब मुक्त कराई गई जमीन पर वर्षाकाल में सागीन का रूट-शूट रोपण किया जाएगा।

वन मंडल अधिकारी विजयानंधम टी. आर. के मार्गदर्शन में धार, धामनोद, मांडव, सरदारपुर, टांडा, बाग और कुक्षी वन परिक्षेत्रों में जिला प्रशासन, पुलिस और ग्राम वन समितियों के सहयोग से कार्रवाई की गई। सबसे ज्यादा 202.82 हेक्टेयर भूमि बाग परिक्षेत्र में अतिक्रमण से मुक्त कराई गई।

वन विभाग के अनुसार इस भूमि पर वैज्ञानिक पद्धति से सागौन के पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि पौधरोपण और संरक्षण का काम बेहतर तरीके से हो सके।

वन मंडल अधिकारी ने चेतावनी दी है कि वन भूमि पर दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत वन अपराध प्रकरण और एफआईआर दर्ज की जाएगी।

वन विभाग ने आम नागरिकों से वन भूमि की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि वन संरक्षण, अतिक्रमण नियंत्रण और हरित आवरण बढ़ाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

33
पेज 1 / 6