बड़ी खबरें
अनुभव और युवा जोश के संतुलन की पैरवी, बोले- लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उम्र के आधार पर नजरअंदाज करना सही नहीं निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर लिंगवा गांव में खेत की जाली काटकर दिया था वारदात को अंजाम, चार अन्य आरोपी फरार 20 लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण, लेकिन छह दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे विस्थापित; ‘मोटर जल गई’ का रटा-रटाया जवाब देकर जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला! राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुआ विवाद, सज्जन सिंह वर्मा के तीखे बोलों ने बढ़ाई हलचल खबर छपी तो सफाईकर्मी के पक्ष में उतरे बीएमओ! बोले—‘डेंगू हुआ है, इसलिए काम पर नहीं आ रही’ शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं? 41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का! भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल;

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में निधन : निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर

Shiv Kumar Upwal

2 hours ago 81 views
निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर

मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार, 8 अक्टूबर को 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। नाना पाटेकर ने गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर को सुबह गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पुनर्जीवित नहीं किया जा सका। अस्पताल की ओर से उनकी मौत का समय करीब सुबह 5:20 बजे बताया गया है।

Advertisement

दमदार अभिनय से बनाई अलग पहचान

नाना पाटेकर का वास्तविक नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उन्होंने रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की और बाद में हिंदी तथा मराठी फिल्मों में अपनी सशक्त अदाकारी से अलग मुकाम बनाया। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘प्रहार’, ‘अब तक छप्पन’, ‘वेलकम’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।

राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित

नाना पाटेकर को उनके शानदार अभिनय के लिए तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2013 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। अभिनय के साथ वे सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे और किसानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर काम करते रहे।

नाना पाटेकर के निधन को भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके जाने से अभिनय की दुनिया में एक ऐसा कलाकार कम हो गया, जिसने अपनी संवाद अदायगी, भाव-भंगिमा और प्रभावशाली अभिनय से कई दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें