मंच पर पुलिस-अयोजकों में तकरार, ‘सिंघम’ वाले बयान से गरमाई सियासत : राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुआ विवाद, सज्जन सिंह वर्मा के तीखे बोलों ने बढ़ाई हलचल
Shiv Kumar Upwal
इंदौर। राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान मंच पर पुलिस अधिकारी और कार्यक्रम से जुड़े लोगों के बीच हुई कथित तीखी बहस ने सियासी माहौल गरमा दिया। कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन से जुड़ी शर्तों को लेकर पुलिस तथा कांग्रेस नेताओं के बीच मतभेद पहले ही सामने आ चुके थे।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी के मंच पर पहुंचने के बाद आयोजन की व्यवस्था और भीड़ से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजकों से बहस की स्थिति बनी। इसी घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने पुलिस अधिकारी पर तीखी टिप्पणी की।
‘कई सिंघम आए और चले गए…’

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा—
“एक अदना सा अधिकारी खुद को सिंघम समझ रहा है… कई सिंघम आए और चले गए… ये इंदौर है प्यारे इंदौर।”
वर्मा के कथित बयान “तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है, राहुल गांधी का कार्यक्रम है” ने विवाद को और हवा दे दी। उनके बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर हुए घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।
सुरक्षा शर्तों को लेकर पहले से था विवाद
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर इंदौर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई शर्तें निर्धारित की थीं। इन शर्तों को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर से आपत्ति जताई गई थी। पुलिस का पक्ष सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ा रहा, जबकि कांग्रेस की ओर से पुलिस के रवैये और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए गए।
अब बयानबाजी ने बढ़ाई हलचल
मंच पर हुई कथित तकरार के बाद सामने आए राजनीतिक बयानों ने पूरे घटनाक्रम को नया रंग दे दिया है। एक ओर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का सवाल है, तो दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आई है।
राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम छात्रों से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित था। लेकिन कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुआ यह घटनाक्रम अब खुद राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।
अब निगाह इस बात पर है कि मंच पर शुरू हुआ यह विवाद आगे सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रहता है या आने वाले दिनों में इंदौर की राजनीति में इसका असर और दिखाई देता है।
विज्ञापन
खबर छपी तो सफाईकर्मी के पक्ष में उतरे बीएमओ! बोले—‘डेंगू हुआ है, इसलिए काम पर नहीं आ रही’
शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं?
41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का!
भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल;
कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल
पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह
वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल
वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत