बड़ी खबरें
खबर छपी तो सफाईकर्मी के पक्ष में उतरे बीएमओ! बोले—‘डेंगू हुआ है, इसलिए काम पर नहीं आ रही’ शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं? 41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का! भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल; कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निसरपुर में हुआ भव्य योग कार्यक्रम

Shiv Kumar Upwal

2 months ago 159 views
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निसरपुर में हुआ भव्य योग कार्यक्रम

शिवकुमार उपवाल..✍️

निसरपुर,धार 21 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बस स्टैंड निसरपुर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर निसरपुर की आम जनता, पत्रकार बंधुओं, अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया।

Advertisement

कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नागरिकों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ग्राम पंचायत निसरपुर एवं जनपद पंचायत निसरपुर ने सभी जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

"योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं" के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें