बड़ी खबरें
निसरपुर ब्लॉक के आश्रम-छात्रावासों में वर्षों से जमे अधीक्षक, जवाब मांग रही जनता सतना से भोपाल तक भ्रष्टाचार की चेन का आरोप, बोले— 'हनुमानजी के सामने बच्चों की कसम खाकर कह दें कि कोई पैसा नहीं लेता' भारी बारिश के बाद पेजर नाले में उफान, लिप्पा गांव का संपर्क टूटा; रिहायशी इलाकों में घुसा मलबा आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार,भाजपा ने संगठन के मजबूत चेहरे पर जताया भरोसा 589.63 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, अब होगा सागौन का रोपण निसरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद दर्ज प्रकरण में फरार सचिव को दबोचा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले— कागज़ों में अस्पताल, ज़मीन पर कुछ नहीं डूब प्रभावितों के दर्द पर फूटा भाजपा कार्यकर्ता का गुस्सा, संगठन और जनप्रतिनिधियों पर लगाए गंभीर आरोप भरूच (गुजरात) से नाबालिग को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, पुलिस ने पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में की कार्रवाई पूरे प्रदेश के कार्यों की सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, किस काम के लिए क्या दिए निर्देश?

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में निसरपुर की शानदार शुरुआत,पहले दिन 86% : 138 स्वास्थ्य दलों ने पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की', अब घर-घर पहुंचकर शेष बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक

Shiv Kumar Upwal

2 weeks ago 45 views
138 स्वास्थ्य दलों ने पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की', अब घर-घर पहुंचकर शेष बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक

निसरपुर,धार 28 जून 2026। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार को विकासखंड निसरपुर में उत्साह और व्यवस्थित योजना के साथ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों से पूरे विकासखंड में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाई गई।

अभियान के सफल संचालन के लिए 132 बी-टाइप, 1 सी-टाइप, 2 मोबाइल एवं 3 ट्रांजिट टीमों सहित कुल 138 दलोंका गठन किया गया। इन टीमों ने निर्धारित बूथों एवं विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर बच्चों को 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाई।

तीन दिवसीय अभियान के अंतर्गत विकासखंड में 10,478 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम दिवस बूथ आधारित टीकाकरण के लिए 8,382 बच्चों का लक्ष्य तय किया गया था। सायं 4 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 7,180 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा चुकी थी, जिससे 86 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया। देर शाम तक टीकाकरण कार्य निरंतर जारी रहा।

सभी विभागों का रहा उत्कृष्ट समन्वय

अभियान में आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, एलएचवी, एमपीएस सुपरवाइजर एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी टीमों ने ग्राम स्तर पर पहुंचकर अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक भी किया।

घर-घर पहुंचेंगी टीमें, शत-प्रतिशत लक्ष्य का संकल्प

खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. जितेंद्र कुमार दूधी ने बताया कि प्रथम दिवस में 86 प्रतिशत बूथ कवरेज प्राप्त हुआ है। अब 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश पहले दिन छूट गए हैं। विभाग का लक्ष्य विकासखंड के प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाकर 100 प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करना है।

अभियान की संपूर्ण मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग का कार्य बीपीएम बलराम बघेल द्वारा बीपीएमयू कंट्रोल रूम के समन्वय से किया गया।

शेयर करें

जरूरी खबरें