आईटीआई पहुंचे कलेक्टर राजीव रंजन मीना : सीएसआर मद से विकसित कम्प्यूटर लैब का किया निरीक्षण
Shiv Kumar Upwal
धार,18 जुलाई। जिले में कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने शुक्रवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का निरीक्षण कर यहां सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) मद से विकसित कम्प्यूटर लैब सहित विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कम्प्यूटर लैब की उपलब्ध सुविधाओं, आधुनिक उपकरणों एवं विद्यार्थियों को मिलने वाले प्रशिक्षण की जानकारी संबंधित अधिकारियों से विस्तारपूर्वक प्राप्त की। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आईटीआई में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि युवाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने संस्थान में संचालित अन्य विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की और समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं आईटीआई प्रबंधन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कम्प्यूटर लैब और अन्य अधोसंरचनात्मक विकास कार्य जिले के युवाओं के कौशल विकास को नई दिशा देंगे।
विज्ञापन
खबर छपी तो सफाईकर्मी के पक्ष में उतरे बीएमओ! बोले—‘डेंगू हुआ है, इसलिए काम पर नहीं आ रही’
शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं?
41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का!
भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल;
कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल
पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह
वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल
वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत
संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प