बड़ी खबरें
लिंगवा गांव में खेत की जाली काटकर दिया था वारदात को अंजाम, चार अन्य आरोपी फरार 20 लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण, लेकिन छह दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे विस्थापित; ‘मोटर जल गई’ का रटा-रटाया जवाब देकर जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला! राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुआ विवाद, सज्जन सिंह वर्मा के तीखे बोलों ने बढ़ाई हलचल खबर छपी तो सफाईकर्मी के पक्ष में उतरे बीएमओ! बोले—‘डेंगू हुआ है, इसलिए काम पर नहीं आ रही’ शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं? 41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का! भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल; कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह

सोलर प्लांट के ट्रांसफार्मर से क्वाइल, ऑयल और कॉपर केबल चोरी करने के म : लिंगवा गांव में खेत की जाली काटकर दिया था वारदात को अंजाम, चार अन्य आरोपी फरार

Shiv Kumar Upwal

2 hours ago 41 views
लिंगवा गांव में खेत की जाली काटकर दिया था वारदात को अंजाम, चार अन्य आरोपी फरार

निसरपुर,धार। निसरपुर पुलिस चौकी और कुक्षी थाना पुलिस ने सोलर प्लांट के ट्रांसफार्मर से क्वाइल, ऑयल और कॉपर केबल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को हितेंद्र पाटीदार निवासी ग्राम नर्मदानगर, थाना कुक्षी ने सोलर प्लांट के ट्रांसफार्मर से क्वाइल और तार के बंडल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 377/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक दीपकसिंह चौहान एवं निसरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जयपाल बिल्लौरे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर तथा एसडीओपी कुक्षी राजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन में पुलिस ने घटनास्थल और संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्धों की तलाश की गई।

पुलिस के मुताबिक, मामले में रमेश पिता केलसिंह बघेल (40), निवासी वास्केल फलिया उर्फ नाकापुरा, ग्राम कालीदेवी, थाना टांडा तथा मुन्ना पिता गुलाब मछार (40), निवासी चौकीदार फलिया, कालीदेवी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम लिंगवा स्थित सोलर प्लांट में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के अनुसार, वे लखन की पिकअप वाहन से मौके पर पहुंचे थे और खेत के चारों ओर लगी जाली काटकर रास्ता बनाया था। इसके बाद ट्रांसफार्मर से क्वाइल, ऑयल और कॉपर केबल चोरी की गई।

इस मामले में राजू निवासी कालीदेवी, मुकेश पिता नित्या बारिया निवासी कालीदेवी, हारू पिता भंगड़ा अलावा निवासी कालीदेवी तथा लखन पिता नेतिया निवासी पिपलवा फरार बताए गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना ठीकरी, जिला बड़वानी में चोरी तथा थाना टांडा में मारपीट से संबंधित गंभीर अपराध भी दर्ज हैं।

इनकी रही विशेष भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक दीपकसिंह चौहान, निसरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जयपाल बिल्लौरे, सहायक उपनिरीक्षक भुवान चौहान, प्रधान आरक्षक किशोर उपाध्याय, प्रधान आरक्षक प्रकाश भाबर तथा आरक्षक थानसिंह, सुभाष, रविन्द्र, गौरव और किशन सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें