10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा : नामांतरण के एवज में मांगी थी 20 हजार रुपये की रिश्वत, पहली किश्त लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Shiv Kumar Upwal
मनावर, 08 जून। लोकायुक्त इंदौर की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मनावर तहसील में पदस्थ पटवारी प्रवीण पाटीदार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक अरुण कुमार तिवारी निवासी तिलक मार्ग, मंगल चौक, मनावर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम कस्थली में दो भूखंडों के नामांतरण के लिए पटवारी प्रवीण पाटीदार द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत की जांच और सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए जाने पर लोकायुक्त इंदौर ने ट्रैप दल का गठन किया।
सोमवार को मनावर स्थित पटवारी कार्यालय में कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त टीम ने आरोपी पटवारी को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की पहली किश्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई। ट्रैप दल में कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक *रणजीत द्विवेदी, आरक्षक विजय कुमार, सतीश यादव, कमलेश परिहार, मनीष माथुर* एवं कृष्णा अहिरवार शामिल रहे।
लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की जा सकती है। संगठन द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं?
41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का!
भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल;
कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल
पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह
वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल
वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत
संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
युद्ध महिलाओं की वजह से हुए, लेकिन मरीं महिलाएं नहीं, पुरुष मरे” — पन्नालाल शाक्य के बयान पर गरमाई सियासत