बड़ी खबरें
दिन में बार-बार बिजली गुल, रात में भी नहीं मिल रही नियमित आपूर्ति; बिजली कंपनी के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन 21 दिसंबर 1996 की आमसभा में उमड़ा था जनसैलाब, बाबा आमटे की मौजूदगी से जुड़ी हैं तस्वीरें; तीन दशक पुराने नर्मदा बचाओ आंदोलन के दौर की यादें फिर हुईं जीवंत अनुभव और युवा जोश के संतुलन की पैरवी, बोले- लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उम्र के आधार पर नजरअंदाज करना सही नहीं निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर लिंगवा गांव में खेत की जाली काटकर दिया था वारदात को अंजाम, चार अन्य आरोपी फरार 20 लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण, लेकिन छह दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे विस्थापित; ‘मोटर जल गई’ का रटा-रटाया जवाब देकर जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला! राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुआ विवाद, सज्जन सिंह वर्मा के तीखे बोलों ने बढ़ाई हलचल खबर छपी तो सफाईकर्मी के पक्ष में उतरे बीएमओ! बोले—‘डेंगू हुआ है, इसलिए काम पर नहीं आ रही’ शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं? 41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
Trending

निसरपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान : दिन में बार-बार बिजली गुल, रात में भी नहीं मिल रही नियमित आपूर्ति; बिजली कंपनी के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Shiv Kumar Upwal

4 hours ago 106 views
दिन में बार-बार बिजली गुल, रात में भी नहीं मिल रही नियमित आपूर्ति; बिजली कंपनी के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

निसरपुर (धार) 10 अक्टूबर । पुनर्वास स्थल निसरपुर क्षेत्र एवं आसपास के गांवों में लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार, 10 अक्टूबर को मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपकर विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विद्युत वितरण केंद्र निसरपुर की होगी।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से बिजली आपूर्ति अनियमित बनी हुई है। दिन के समय बार-बार बिजली बंद होने के साथ रात में भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे आम नागरिकों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बिजली कटौती के कारण घरेलू कार्यों के साथ पेयजल आपूर्ति, विद्यार्थियों की पढ़ाई, छोटे व्यवसायों और अन्य आवश्यक कार्यों पर भी असर पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि त्योहारों का समय नजदीक होने के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। लगातार कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार बिजली बंद की जा रही है, जबकि समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।

Advertisement

ग्रामीणों की मांग—नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो

ग्रामीणों ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से मांग की है कि अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा क्षेत्र में सुचारु और नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, बार-बार बिजली बंद होने की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

ज्ञापन मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, इंदौर के महाप्रबंधक के नाम संबोधित किया गया है। इसे कनिष्ठ यंत्री, निसरपुर के माध्यम से सौंपते हुए ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे।

अब देखना यह है कि विद्युत वितरण कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हैं और निसरपुर क्षेत्र को बिजली कटौती की समस्या से कब तक राहत मिलती है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

43
पेज 4 / 8