राज्यपाल मांगू भाई पटेल से निसरपुर के होमियोपैथी चिकित्सकों की मुलाका : पिछले दो वर्षों की सिकल सेल एनीमिया के 2500 मरीजों की प्रोग्रेस रिपोर्ट की पेश
Shiv Kumar Upwal
भोपाल/धार । आज राज भवन में पूर्व कैबिनेट पशुपालन मंत्री माननीय श्री प्रेमसिंह पटेल के साथ, निसरपुर क्षेत्र के सिद्धार्थ सामाजिक कल्याण समिति के डॉक्टर विकास बौद्ध, डॉक्टर गणेश चंद्र मालवीया, डॉक्टर राकेश मेश्राम एवं असिस्टेंट गंगाराम बारिया ने महामहिम राज्यपाल मंगु भाई पटेल से लगभग आधा घंटा मुलाकात कर पिछले दो वर्षों का सिकल सेल एनीमिया के करीब 2500 मरीजों की प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश की जिसमें करीब डेढ़ सौ से अधिक मरीज बाहरी राज्यों महाराष्ट्र,गुजरात,तमिलनाडु ,उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ के हैं । जिसे देख महामहीम राज्यपाल ने डॉक्टरो द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

और कहा आप अपने कार्यों को विस्तृत रूप देकर शासन स्तर पर भी आप अपना कार्य करें इस हेतु आयुष मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर कार्य योजनाओं की जानकारी उन्हें भी दें कर भविष्य की योजना भी उनसे साझा करें ताकि बड़े स्तर पर सिकल सेल मरीजों को सही उपचार एवं जानकारी मुहैया कराई जा सके। प्रेरणादाई सिद्धार्थ सामाजिक कल्याण समिति के डॉक्टर विकास बौद्ध, डॉक्टर गणेश चंद्र मालवीया, डॉक्टर राकेश मेश्राम एवं असिस्टेंट गंगाराम बारिया द्वारा सिकल सेल मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं न्यूनतम ऐच्छिक शुल्क पर होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही है। रोगियों को दवाइयों से बार-बार होने वाले संक्रमण, दर्द एवं खून की कमी से निजात मिल रही है। भविष्य में एक माह में 5000 से अधिक मरीजों को दवाइयां एवं उपचार उपलब्ध करवाने का लक्ष्य एवं प्लानिंग संस्था के डॉक्टरों द्वारा रखा गया है। संस्था द्वारा समय-समय पर बड़वानी धार एवं अलीराजपुर जिले में शिविर का आयोजन कर सेवाएं दी जा रही है वर्ष में एक बार बाहरी राज्यों में भी शिविर के माध्यम से सेवाएं दी जा रही है।
विज्ञापन
जहां हैंडपंप हैं, वहां सिंगल फेस मोटर लगाकर बच्चों को मिलेगा शुद्ध पेयजल; सरपंच अंतिम (अभयसिंह) पटेल ने की पहल
'सिद्ध करो या पद छोड़ो'— अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का सीधा सवाल, सियासी और धार्मिक हलकों में बढ़ी हलचल
सीएसआर मद से विकसित कम्प्यूटर लैब का किया निरीक्षण
इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, अस्पताल निर्माण का रास्ता हुआ साफ
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खातों में पहुंचेगी सहायता राशि, जगदीशपुर से होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम
महिला मंडल एवं सकल हिंदू समाज के संयुक्त आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ
निसरपुर ब्लॉक के आश्रम-छात्रावासों में वर्षों से जमे अधीक्षक, जवाब मांग रही जनता
सतना से भोपाल तक भ्रष्टाचार की चेन का आरोप, बोले— 'हनुमानजी के सामने बच्चों की कसम खाकर कह दें कि कोई पैसा नहीं लेता'
भारी बारिश के बाद पेजर नाले में उफान, लिप्पा गांव का संपर्क टूटा; रिहायशी इलाकों में घुसा मलबा
आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार,भाजपा ने संगठन के मजबूत चेहरे पर जताया भरोसा