बड़ी खबरें
खबर छपी तो सफाईकर्मी के पक्ष में उतरे बीएमओ! बोले—‘डेंगू हुआ है, इसलिए काम पर नहीं आ रही’ शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं? 41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का! भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल; कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

निसरपुर ग्राम पंचायत की पहल: स्कूलों, आश्रमों और आंगनबाड़ी केंद्रों मे : जहां हैंडपंप हैं, वहां सिंगल फेस मोटर लगाकर बच्चों को मिलेगा शुद्ध पेयजल; सरपंच अंतिम (अभयसिंह) पटेल ने की पहल

Shiv Kumar Upwal

1 month ago 86 views
जहां हैंडपंप हैं, वहां सिंगल फेस मोटर लगाकर बच्चों को मिलेगा शुद्ध पेयजल; सरपंच अंतिम (अभयसिंह) पटेल ने की पहल

निसरपुर,20 जुलाई। नगर निसरपुर में शासकीय विद्यालयों, आश्रम-छात्रावासों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में ग्राम पंचायत ने महत्वपूर्ण पहल की है। ग्राम पंचायत ने घोषणा की है कि जिन शासकीय संस्थानों में हैंडपंप तो उपलब्ध हैं, लेकिन पानी की आपूर्ति में कठिनाई के कारण बच्चों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है, वहां पंचायत की ओर से **सिंगल फेस मोटर** लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं छोटे बच्चों को नियमित रूप से स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पंचायत ने संबंधित विद्यालयों, आश्रमों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रभारियों से आग्रह किया है कि यदि उनके संस्थान में ऐसी समस्या है तो वे तत्काल ग्राम पंचायत से संपर्क करें।

Advertisement

**सरपंच अंतिम (अभयसिंह) पटेल** ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुविधा से बढ़कर कुछ नहीं है। पंचायत का प्रयास है कि किसी भी शासकीय संस्था में पढ़ने वाले बच्चों को पेयजल के अभाव में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। आवश्यकतानुसार हैंडपंपों पर सिंगल फेस मोटर स्थापित कर जल आपूर्ति को सुचारु बनाया जाएगा।

ग्राम पंचायत की इस पहल को शिक्षा एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने भी उम्मीद जताई है कि इससे विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या का समाधान होगा तथा बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी सुधार देखने

को मिलेगा।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

9
पेज 1 / 2