बड़ी खबरें
सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस निसरपुर में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन की खुली पोल? प्राथमिक विद्यालय रामपुरा की बालसभा में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मोहा मन, कल्पना शाह के मार्गदर्शन में दिखा नवाचार का अनूठा रंग दिन में बार-बार बिजली गुल, रात में भी नहीं मिल रही नियमित आपूर्ति; बिजली कंपनी के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन 21 दिसंबर 1996 की आमसभा में उमड़ा था जनसैलाब, बाबा आमटे की मौजूदगी से जुड़ी हैं तस्वीरें; तीन दशक पुराने नर्मदा बचाओ आंदोलन के दौर की यादें फिर हुईं जीवंत अनुभव और युवा जोश के संतुलन की पैरवी, बोले- लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उम्र के आधार पर नजरअंदाज करना सही नहीं निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर लिंगवा गांव में खेत की जाली काटकर दिया था वारदात को अंजाम, चार अन्य आरोपी फरार 20 लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण, लेकिन छह दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे विस्थापित; ‘मोटर जल गई’ का रटा-रटाया जवाब देकर जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला! राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुआ विवाद, सज्जन सिंह वर्मा के तीखे बोलों ने बढ़ाई हलचल
Trending

निसरपुर में परंपरानुसार हुआ रावण दहन : सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस

Shiv Kumar Upwal

2 hours ago 43 views
सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस

निसरपुर। नगर निसरपुर में दशहरा पर्व पर परंपरानुसार रावण दहन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के प्रमुखों, ग्राम पंचायत के पंचगण एवं नगरवासियों ने सहभागिता की। आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल रहा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 6 बजे श्रीराम मंदिर प्रांगण, में नागरिक एकत्रित हुए। यहां से सभी दशहरा मैदान के लिए रवाना हुए, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात रावण दहन किया गया। कार्यक्रम में सेन समाज के प्रमुख गजानंद सेन, तमोली समाज से आशीष कुमरावत सहित ग्राम पंचायत के पंचगण एवं अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

Advertisement

स्टेट हाईवे के समीप मैदान, पुलिस ने संभाली व्यवस्था

दशहरा मैदान स्टेट हाईवे के नजदीक होने तथा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। आयोजन के दौरान यातायात सुचारु बनाए रखने और आमजन को आवागमन में असुविधा से बचाने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई।

पुलिस की निगरानी में रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दशहरा पर्व के अवसर पर नगरवासियों ने परंपरा का निर्वहन करते हुए उत्सव में भाग लिया। आयोजन में समाजजनों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता देखने को मिली।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

12
पेज 1 / 2