E20 पर सवाल और मंच से तीखा जवाब! : भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान का वीडियो चर्चा में, पेट्रोल की बहस ने पकड़ा सियासी रंग
Shiv Kumar Upwal
शिवकुमार उपवाल,9993990544....✍️
रीवा/मध्यप्रदेश,10अगस्त। पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच मध्यप्रदेश के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में वे पेट्रोल की गुणवत्ता और एथेनॉल मिश्रण को लेकर उठ रहे सवालों पर अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं।
मंच से अपनी बात रखते हुए सांसद ने शुद्ध पेट्रोल की मांग को लेकर तीखे अंदाज में सवाल किया— “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा क्या?” उनके इस कथन के बाद अब सोशल मीडिया पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला दिखाई दे रहा है।
मुद्दा पेट्रोल का था, सुर्खियां बयान ने बटोरीं
E20 पेट्रोल को लेकर देश में अलग-अलग तरह की चर्चाएं होती रही हैं। सरकार की ओर से एथेनॉल मिश्रण को ऊर्जा आत्मनिर्भरता, पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करने और किसानों से जुड़े आर्थिक अवसरों के संदर्भ में देखा जाता है। वहीं दूसरी ओर वाहन उपयोगकर्ता और राजनीतिक विरोधी इसके प्रभाव, वाहन संगतता और उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले असर जैसे सवाल उठाते रहे हैं।
इसी बहस के बीच सांसद का आक्रामक अंदाज अब चर्चा का केंद्र बन गया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके बयान को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सवाल E20 से भाषा तक पहुंचा
पेट्रोल में एथेनॉल का प्रतिशत कितना होना चाहिए, इसके तकनीकी और आर्थिक पहलुओं पर विशेषज्ञों की राय अलग-अलग हो सकती है। लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी नीतिगत फैसले पर सवाल उठना और उसका जवाब तथ्यों के आधार पर दिया जाना स्वाभाविक प्रक्रिया है।
ऐसे में सांसद के बयान ने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है—क्या जनप्रतिनिधियों को जनता की शंकाओं का जवाब तीखे राजनीतिक अंदाज में देना चाहिए या तथ्यों और तर्कों के साथ?
सीधी बात,नो बकवास
पेट्रोल की टंकी में क्या जा रहा है, यह जनता का सवाल है और इस सवाल का जवाब भी जनता को ही चाहिए। E20 पर बहस तकनीकी हो सकती है, राजनीतिक हो सकती है, लेकिन जनप्रतिनिधि के शब्द जब सार्वजनिक मंच से निकलते हैं तो उनकी गूंज दूर तक जाती है। मुद्दा चाहे पेट्रोल का हो या नीति का—लोकतंत्र में सवाल दबाने से नहीं, जवाब देने से भरोसा मजबूत होता है।
विज्ञापन
शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं?
41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का!
भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल;
कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल
पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह
वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल
वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत
संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
युद्ध महिलाओं की वजह से हुए, लेकिन मरीं महिलाएं नहीं, पुरुष मरे” — पन्नालाल शाक्य के बयान पर गरमाई सियासत