बड़ी खबरें
निसरपुर ब्लॉक के आश्रम-छात्रावासों में वर्षों से जमे अधीक्षक, जवाब मांग रही जनता सतना से भोपाल तक भ्रष्टाचार की चेन का आरोप, बोले— 'हनुमानजी के सामने बच्चों की कसम खाकर कह दें कि कोई पैसा नहीं लेता' भारी बारिश के बाद पेजर नाले में उफान, लिप्पा गांव का संपर्क टूटा; रिहायशी इलाकों में घुसा मलबा आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार,भाजपा ने संगठन के मजबूत चेहरे पर जताया भरोसा 589.63 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, अब होगा सागौन का रोपण निसरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद दर्ज प्रकरण में फरार सचिव को दबोचा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले— कागज़ों में अस्पताल, ज़मीन पर कुछ नहीं डूब प्रभावितों के दर्द पर फूटा भाजपा कार्यकर्ता का गुस्सा, संगठन और जनप्रतिनिधियों पर लगाए गंभीर आरोप भरूच (गुजरात) से नाबालिग को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, पुलिस ने पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में की कार्रवाई पूरे प्रदेश के कार्यों की सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, किस काम के लिए क्या दिए निर्देश?

पहली बारिश में ही बह गई व्यवस्थाओं की पोल! : पुनर्वास स्थल निसरपुर में नई सड़क बनी तालाब, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

Shiv Kumar Upwal

2 weeks ago 86 views
पुनर्वास स्थल निसरपुर में नई सड़क बनी तालाब, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

शिवकुमार उपवाल..✍️

निसरपुर,धार 23 जून 2026। करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के दावों के बीच पुनर्वास स्थल निसरपुर की नई सड़क ने पहली ही बारिश में अपनी हकीकत बयां कर दी। चंद माह पूर्व बनी सड़क पर सीजन की पहली बारिश के बाद ऐसा जलभराव हुआ कि सड़क सड़क कम और पोखर अधिक नजर आने लगी। इससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और विभागीय निगरानी पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं।

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी की मूलभूत व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। सड़क के दोनों ओर का स्तर ऐसा बना दिया गया कि बारिश का पानी निकलने के बजाय सड़क पर ही जमा होने लगा। नतीजा यह रहा कि पहली ही बरसात में आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सड़क निर्माण पर करोड़ो रुपये खर्च किए गए तो क्या जल निकासी की व्यवस्था का तकनीकी परीक्षण किया गया था? यदि किया गया था तो फिर पहली ही बारिश में यह स्थिति क्यों निर्मित हुई?

मामला बढ़ने पर एनवीडीए के एसडीओ आर.वी. सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और सड़क पर जमा पानी की निकासी करवाई। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस नाले के माध्यम से पानी निकाला गया, वह नाला पहले से ही मिट्टी और गाद से भरा हुआ है। यदि समय रहते उसकी सफाई करवा दी जाती तो शायद यह स्थिति उत्पन्न ही नहीं होती।

रहवासियों का कहना है कि अभी तो मानसून की शुरुआत है। यदि पहली बारिश में ही सड़कें जलमग्न हो रही हैं तो आने वाले दिनों में हालात और विकट हो सकते हैं। लोगों में यह चर्चा भी है कि कहीं विकास कार्य केवल कागजों और फाइलों तक सीमित तो नहीं रह गए?

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि सड़क निर्माण की तकनीकी जांच कराई जाए तथा जल निकासी व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि बरसात के पूरे सीजन में नागरिकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

सवाल जो जवाब मांगते हैं...

  • पहली ही बारिश में सड़क पर जलभराव क्यों हुआ?

  • सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी की योजना क्या थी?

  • नालों की समय पर सफाई क्यों नहीं कराई गई?

  • क्या निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच होगी?

जनता पूछ रही है — अगर पहली बारिश में ही सड़क पोखर बन गई, तो पूरे मानसून में पुनर्वास स्थल का क्या हाल होगा?

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

33
पेज 1 / 6