रंगदारी और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार : पुलिस चौकी निसरपुर की बड़ी कार्रवाई, वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त
Shiv Kumar Upwal
निसरपुर/धार, 10 जून 2026। पुलिस चौकी निसरपुर थाना कुक्षी ने रंगदारी, आड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की वैगनआर कार भी जब्त की गई है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, दिनांक 29 जनवरी 2026 को बिहार निवासी रुद्रप्रकाश गुप्ता, जो वर्तमान में गणपुर चौकड़ी स्थित शासकीय देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान पर सेल्समेन के रूप में कार्यरत हैं, ने पुलिस चौकी निसरपुर में शिकायत दर्ज कराई थी।
फरियादी ने बताया कि 28 जनवरी की शाम करीब 8:30 बजे एक सफेद वैगनआर कार (क्रमांक MP09DP2946) में सवार कुछ युवक शराब दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने 12 बीयर केन और एक शराब की बोतल मांगी। जब उनसे 1920 रुपये की मांग की गई तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने दुकान संचालक के साथ मारपीट की, काउंटर में घुसने की कोशिश की और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वे शराब लेकर मौके से फरार हो गए।
मामला दर्ज, पुलिस टीम गठित
घटना के बाद थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 296, 119(1), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव एवं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रवि वास्के के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
मुख्य आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैया गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैया पिता रूपा गोयल (31 वर्ष), निवासी ग्राम गणपुर चौकड़ी थाना कुक्षी, जिला धार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ शराब दुकान पर विवाद और शराब ले जाने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त सफेद वैगनआर कार भी जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई गई है।
पहले भी दर्ज हैं गंभीर मामले
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में थाना मनावर में बलात्कार तथा थाना कुक्षी में मारपीट और अवैध शराब बिक्री जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। आरोपी आदतन अपराधी बताया गया है।
इन पुलिसकर्मियों की रही विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रवि वास्के, सहायक उपनिरीक्षक भुवान चौहान, सहायक उपनिरीक्षक थानसिंह जमरा, आरक्षक सुभाष चौहान, आरक्षक रवि और आरक्षक गौरव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं?
41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का!
भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल;
कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल
पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह
वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल
वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत
संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
युद्ध महिलाओं की वजह से हुए, लेकिन मरीं महिलाएं नहीं, पुरुष मरे” — पन्नालाल शाक्य के बयान पर गरमाई सियासत