बड़ी खबरें
सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस निसरपुर में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन की खुली पोल? प्राथमिक विद्यालय रामपुरा की बालसभा में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मोहा मन, कल्पना शाह के मार्गदर्शन में दिखा नवाचार का अनूठा रंग दिन में बार-बार बिजली गुल, रात में भी नहीं मिल रही नियमित आपूर्ति; बिजली कंपनी के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन 21 दिसंबर 1996 की आमसभा में उमड़ा था जनसैलाब, बाबा आमटे की मौजूदगी से जुड़ी हैं तस्वीरें; तीन दशक पुराने नर्मदा बचाओ आंदोलन के दौर की यादें फिर हुईं जीवंत अनुभव और युवा जोश के संतुलन की पैरवी, बोले- लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उम्र के आधार पर नजरअंदाज करना सही नहीं निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर लिंगवा गांव में खेत की जाली काटकर दिया था वारदात को अंजाम, चार अन्य आरोपी फरार 20 लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण, लेकिन छह दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे विस्थापित; ‘मोटर जल गई’ का रटा-रटाया जवाब देकर जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला! राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुआ विवाद, सज्जन सिंह वर्मा के तीखे बोलों ने बढ़ाई हलचल
Trending

सेफ क्लिक अभियान ... : न्यायिक अधिकारियों, शासकीय अधिवक्ता एवं पुलिस ने हाट-बाजार में चलाया जनजागरूकता अभियान

Shiv Kumar Upwal

3 months ago 436 views
न्यायिक अधिकारियों, शासकीय अधिवक्ता एवं पुलिस ने हाट-बाजार में चलाया जनजागरूकता अभियान

Advertisement

निसरपुर,धार 26 जून 2026। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित "सेफ क्लिक अभियान" के अंतर्गत शुक्रवार को निसरपुर में आम नागरिकों को साइबर अपराधों एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, शासकीय अधिवक्ता एवं निसरपुर पुलिस ने लोगों को साइबर ठगी से बचाव के प्रभावी उपाय बताए तथा जागरूकता की शपथ भी दिलाई।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 24 जून से 8 जुलाई तक प्रदेशभर में संचालित सेफ क्लिक अभियान का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित प्रत्येक नागरिक को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर उन्हें ठगी का शिकार होने से बचाना है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी श्री सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में निसरपुर पुलिस द्वारा प्राचीन बावड़ी परिसर एवं गणपुर चौकड़ी हाट-बाजार क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर सत्र न्यायाधीश कमलेश कुमार सोनी, प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्षराज दुबे तथा शासकीय अधिवक्ता आर.के. गुप्ता उपस्थित रहे। चौकी प्रभारी उनि रवि वास्के एवं पुलिस स्टाफ ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ संवाद कर साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों से सतर्क रहने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, निवेश एवं ट्रेडिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, बैंकिंग फ्रॉड सहित विभिन्न साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।

अभियान के अंत में उपस्थित नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन पर बिना पुष्टि के विश्वास न करें तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता बरतें।

— संवाददाता, निसरपुर

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

43
पेज 2 / 8