बड़ी खबरें
सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस निसरपुर में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन की खुली पोल? प्राथमिक विद्यालय रामपुरा की बालसभा में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मोहा मन, कल्पना शाह के मार्गदर्शन में दिखा नवाचार का अनूठा रंग दिन में बार-बार बिजली गुल, रात में भी नहीं मिल रही नियमित आपूर्ति; बिजली कंपनी के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन 21 दिसंबर 1996 की आमसभा में उमड़ा था जनसैलाब, बाबा आमटे की मौजूदगी से जुड़ी हैं तस्वीरें; तीन दशक पुराने नर्मदा बचाओ आंदोलन के दौर की यादें फिर हुईं जीवंत अनुभव और युवा जोश के संतुलन की पैरवी, बोले- लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उम्र के आधार पर नजरअंदाज करना सही नहीं निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर लिंगवा गांव में खेत की जाली काटकर दिया था वारदात को अंजाम, चार अन्य आरोपी फरार 20 लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण, लेकिन छह दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे विस्थापित; ‘मोटर जल गई’ का रटा-रटाया जवाब देकर जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला! राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुआ विवाद, सज्जन सिंह वर्मा के तीखे बोलों ने बढ़ाई हलचल
Trending

सिंहस्थ 2028 को मिलेगी नई रफ्तार : : 2,935 करोड़ के इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का आज भूमिपूजन, 15 लाख लोगों को होगा लाभ..

Shiv Kumar Upwal

4 months ago 230 views
2,935 करोड़ के इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का आज भूमिपूजन, 15 लाख लोगों को होगा लाभ..

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को गति देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार, 20 जून को इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। सांवेर विधानसभा क्षेत्र के चंद्रावतीगंज में आयोजित कार्यक्रम में करीब 2,935 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की औपचारिक शुरुआत होगी।

इंदौर,म.प्र.20 जून । करीब 48 किलोमीटर लंबे फोरलेन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का निर्माण इंदौर के पितृ पर्वत क्षेत्र से उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर के समीप सिंहस्थ बायपास तक किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद इंदौर और उज्जैन के बीच आवागमन तेज, सुरक्षित और सुगम होगा। खासकर सिंहस्थ-2028 में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।इस परियोजना के लिए 917 किसानों की लगभग 242.939 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है। सरकार ने किसानों को 816 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा दिया है। प्रशासन के अनुसार, किसानों को कलेक्टर गाइडलाइन के बजाय वास्तविक बिक्री दरों के आधार पर 4 से 8 गुना तक अधिक मुआवजा दिया गया है, जिसे प्रदेश में अपनी तरह की पहली पहल माना जा रहा है।

Advertisement

ग्रीन फील्ड कॉरिडोर से इंदौर जिले के 20 और उज्जैन जिले के 8 गांव सीधे जुड़ेंगे, जबकि आसपास के 40 से 50 गांवों के लगभग 15 लाख लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। साथ ही, बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु इंदौर एयरपोर्ट से सीधे इस मार्ग के जरिए उज्जैन पहुंच सकेंगे, जिससे सिंहस्थ के दौरान ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी। सरकार का मानना है कि यह परियोजना केवल सिंहस्थ-2028 की व्यवस्थाओं को मजबूत नहीं करेगी, बल्कि इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में औद्योगिक, व्यापारिक, पर्यटन और आधारभूत ढांचे के विकास को भी नई दिशा देगी। मालवा क्षेत्र के विकास के लिए इसे एक महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना माना जा रहा है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

43
पेज 3 / 8