खबर का असर: एनवीडीए हरकत में, जलभराव समस्या पर शुरू हुई कार्रवाई : सामना आलोचना' में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन
Shiv Kumar Upwal
शिवकुमार उपवाल...✍️
निसरपुर,धार 24 जून 2026 । पुनर्वास स्थल निसरपुर में पहली ही बारिश में नई सड़क के तालाब में तब्दील होने तथा जल निकासी व्यवस्था की खामियों को लेकर *सामना आलोचना* द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद एनवीडीए अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर समस्या के निराकरण की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि सामना आलोचना ने "पहली बारिश में ही बह गई व्यवस्थाओं की पोल! पुनर्वास स्थल निसरपुर में नई सड़क बनी तालाब" शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था की कमियों को उजागर किया था। खबर में क्षेत्रवासियों की परेशानियों तथा बारिश के दौरान सड़क पर हुए जलभराव को प्रमुखता से उठाया गया था।

समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थल का निरीक्षण किया तथा पानी निकासी की व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू किए। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि अब समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा ताकि आगामी बारिश में लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर प्रशासन का ध्यान समस्याओं की ओर जाता है और समाधान की प्रक्रिया तेज होती है। क्षेत्रवासियों ने समाचार के माध्यम से मुद्दे को सामने लाने के लिए *सामना आलोचना* का आभार भी व्यक्त किया।
जनता की आवाज़ को मंच देने का प्रयास जारी रहेगा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाया जाता रहेगा।
निसरपुर ब्लॉक के आश्रम-छात्रावासों में वर्षों से जमे अधीक्षक, जवाब मांग रही जनता
सतना से भोपाल तक भ्रष्टाचार की चेन का आरोप, बोले— 'हनुमानजी के सामने बच्चों की कसम खाकर कह दें कि कोई पैसा नहीं लेता'
भारी बारिश के बाद पेजर नाले में उफान, लिप्पा गांव का संपर्क टूटा; रिहायशी इलाकों में घुसा मलबा
आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार,भाजपा ने संगठन के मजबूत चेहरे पर जताया भरोसा
589.63 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, अब होगा सागौन का रोपण
निसरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद दर्ज प्रकरण में फरार सचिव को दबोचा
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले— कागज़ों में अस्पताल, ज़मीन पर कुछ नहीं
डूब प्रभावितों के दर्द पर फूटा भाजपा कार्यकर्ता का गुस्सा, संगठन और जनप्रतिनिधियों पर लगाए गंभीर आरोप
भरूच (गुजरात) से नाबालिग को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, पुलिस ने पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में की कार्रवाई
पूरे प्रदेश के कार्यों की सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, किस काम के लिए क्या दिए निर्देश?