उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत गरमाई : "सीएम मोहन यादव खानदानी रईस हैं, जांच करनी है तो दिग्विजय सिंह की संपत्ति की भी कराएं" — प्रीतम लोधी
Shiv Kumar Upwal
भोपाल,27 जून 2026 । उज्जैन जमीन मामले को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इस बीच भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खुलकर बचाव करते हुए विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उनके बयान ने प्रदेश की सियासत में नई बहस छेड़ दी है।
प्रीतम लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव "खानदानी रईस" हैं और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री की संपत्ति या जमीन की जांच कराने की मांग उठाई जा रही है, तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की संपत्ति की भी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से मुद्दों को उछाल रहा है, जबकि जांच होनी है तो बिना किसी भेदभाव के सभी प्रभावशाली नेताओं की होनी चाहिए।
प्रीतम लोधी के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उज्जैन जमीन विवाद अब केवल कानूनी या प्रशासनिक विषय नहीं रह गया, बल्कि यह सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बड़े राजनीतिक टकराव का मुद्दा बनता जा रहा है।
विज्ञापन
खबर छपी तो सफाईकर्मी के पक्ष में उतरे बीएमओ! बोले—‘डेंगू हुआ है, इसलिए काम पर नहीं आ रही’
शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं?
41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का!
भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल;
कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल
पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह
वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल
वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत
संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प