बड़ी खबरें
खबर छपी तो सफाईकर्मी के पक्ष में उतरे बीएमओ! बोले—‘डेंगू हुआ है, इसलिए काम पर नहीं आ रही’ शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं? 41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का! भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल; कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

श्रावण की शुरुआत मेहरबान: : निसरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Shiv Kumar Upwal

1 month ago 82 views
निसरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

निसरपुर 31 जुलाई। श्रावण माह की शुरुआत निसरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश के साथ हुई। शुक्रवार तड़के से शुरू हुआ रुक-रुक कर वर्षा का सिलसिला दिनभर जारी रहा। बारिश के चलते मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से बड़ी राहत मिली।

सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे तथा ठंडी हवाओं ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने पर किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। किसानों का कहना है कि श्रावण के पहले दिन हुई यह बारिश सोयाबीन, मक्का, कपास सहित खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। समय पर हुई वर्षा से फसलों की बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद जगी है।

Advertisement

वहीं, बारिश के कारण क्षेत्र के तालाबों, नालों और अन्य जल स्रोतों में भी पानी की आवक बढ़ी। बच्चों और युवाओं ने सुहाने मौसम का आनंद लिया, जबकि बाजारों में भी सामान्य चहल-पहल बनी रही।

मौसम के बदले मिजाज ने पूरे क्षेत्र में श्रावण माह के आगमन को उल्लासमय बना दिया।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

9
पेज 1 / 2