बड़ी खबरें
खबर छपी तो सफाईकर्मी के पक्ष में उतरे बीएमओ! बोले—‘डेंगू हुआ है, इसलिए काम पर नहीं आ रही’ शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं? 41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का! भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल; कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

निसरपुर पुलिस की कार्रवाई: : रंगदारी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Shiv Kumar Upwal

2 months ago 234 views
रंगदारी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

निसरपुर,धार 22 जून 2026। पुलिस चौकी निसरपुर एवं थाना कुक्षी पुलिस ने रंगदारी, मारपीट और धमकी देने के मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें विधि अनुसार आगे की कार्रवाई हेतु भेजा गया। पुलिस के अनुसार थाना कुक्षी के अपराध क्रमांक 33/2026 में धारा 296, 119(1), 115(2), 351(3) एवं 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल डोडवे (28 वर्ष) निवासी बैडवालिया तथा योगेन्द्र उर्फ योगी जाधव (26 वर्ष) निवासी ननोदा के रूप में हुई है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जनवरी 2026 को नर्मदानगर स्थित शासकीय देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान पर आरोपियों द्वारा शराब लेने के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं धमकी दी थी। मामले की रिपोर्ट पर थाना कुक्षी में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव तथा चौकी प्रभारी उनि रवि वास्के के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, चौकी प्रभारी रवि वास्के, उनि अनुप बघेल, सउनि भुवान चौहान तथा पुलिस स्टाफ के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें