बड़ी खबरें
निसरपुर ब्लॉक के आश्रम-छात्रावासों में वर्षों से जमे अधीक्षक, जवाब मांग रही जनता सतना से भोपाल तक भ्रष्टाचार की चेन का आरोप, बोले— 'हनुमानजी के सामने बच्चों की कसम खाकर कह दें कि कोई पैसा नहीं लेता' भारी बारिश के बाद पेजर नाले में उफान, लिप्पा गांव का संपर्क टूटा; रिहायशी इलाकों में घुसा मलबा आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार,भाजपा ने संगठन के मजबूत चेहरे पर जताया भरोसा 589.63 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, अब होगा सागौन का रोपण निसरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद दर्ज प्रकरण में फरार सचिव को दबोचा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले— कागज़ों में अस्पताल, ज़मीन पर कुछ नहीं डूब प्रभावितों के दर्द पर फूटा भाजपा कार्यकर्ता का गुस्सा, संगठन और जनप्रतिनिधियों पर लगाए गंभीर आरोप भरूच (गुजरात) से नाबालिग को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, पुलिस ने पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में की कार्रवाई पूरे प्रदेश के कार्यों की सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, किस काम के लिए क्या दिए निर्देश?
Trending

चरनोई भूमि हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब : फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी जमीन की रजिस्ट्री कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Shiv Kumar Upwal

3 weeks ago 31 views
फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी जमीन की रजिस्ट्री कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

निसरपुर/धार,20 जून। सरकारी चरनोई भूमि को फर्जी दस्तावेजों के सहारे निजी संपत्ति में बदलने के सनसनीखेज मामले में निसरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विनोद पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शासकीय चरनोई भूमि की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाकर मकान निर्माण करने का आरोप है। मामले में तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव एवं अन्य आरोपियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निम्बोल स्थित सर्वे क्रमांक 171/1/1/1/1 रकबा 4.25 हेक्टेयर भूमि, जो शासकीय चरनोई भूमि है, उसे फर्जी वारिस प्रमाण पत्र के आधार पर निजी स्वामित्व दर्शाकर रजिस्ट्री कराई गई थी। शिकायतकर्ता मोतीलाल पाटीदार द्वारा उच्च न्यायालय इंदौर में याचिका दायर किए जाने के बाद मामले की जांच हुई, जिसमें भूमि शासकीय चरनोई होना प्रमाणित पाया गया।

जांच में खुलासा हुआ कि तत्कालीन पंचायत सचिव साधुराम फूलमाली, सरपंच केसरबाई पति मनोहर पटेल तथा अन्य आरोपियों ने मिलकर कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और सरकारी भूमि की रजिस्ट्री करवा दी। इसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 72/2026 के तहत धारा 420, 467, 468, 470 एवं 474 भादवि में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव एवं चौकी प्रभारी निसरपुर उपनिरीक्षक रवि वास्के के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर फरार आरोपी विनोद पाटीदार को ग्राम निम्बोल से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि सड़क किनारे स्थित शासकीय चरनोई भूमि को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करवाया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जांच आगे बढ़ने के साथ और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

कार्रवाई में विशेष योगदान: निरीक्षक राजेश यादव, उपनिरीक्षक रवि वास्के, सउनि भुवान चौहान, आरक्षक सुभाष चौहान, गौरव, किशन एवं थानसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

शेयर करें

जरूरी खबरें