बड़ी खबरें
शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं? 41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का! भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल; कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प युद्ध महिलाओं की वजह से हुए, लेकिन मरीं महिलाएं नहीं, पुरुष मरे” — पन्नालाल शाक्य के बयान पर गरमाई सियासत

नाबालिग बालिका अपहरण एवं दुष्कर्म प्रकरण का खुलासा : बाल अपचारी सहित सह आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को गुजरात से सकुशल बरामद किया

Shiv Kumar Upwal

2 months ago 257 views
बाल अपचारी सहित सह आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को गुजरात से सकुशल बरामद किया

निसरपुर,धार 24 जून 2026 । पुलिस चौकी निसरपुर एवं थाना कुक्षी पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी सहित एक सह आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 मई 2026 को ग्राम निम्बोल निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस चौकी निसरपुर में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 209/2026 के तहत अपहरण का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। चौकी प्रभारी उनि रवि वास्के सहित टीम ने लगातार तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर बालिका की तलाश शुरू की।

Advertisement

पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग बालिका गुजरात से वापस सुसारी क्षेत्र आ रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम कुक्षी बस स्टैंड पहुंची और बालिका को सुरक्षित बरामद कर चौकी निसरपुर लाई। महिला अधिकारी द्वारा दर्ज किए गए कथनों में सामने आया कि बाल अपचारी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। बाद में उसे गुजरात के गांधीधाम क्षेत्र में ले जाकर कई दिनों तक अपने साथ रखा गया।

पीड़िता के कथनों एवं जांच के आधार पर प्रकरण में दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं का इजाफा किया गया। पुलिस ने बाल अपचारी को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय धार में प्रस्तुत किया, जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया। वहीं सह आरोपी लखन उर्फ घोटू को भी गिरफ्तार किया गया, जिस पर अपराध में सहयोग एवं संरक्षण देने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है तथा मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, चौकी प्रभारी उनि रवि वास्के, उनि प्रशांत गुंजाल (सायबर प्रभारी धार), सउनि भुवान चौहान, आरक्षक प्रशांतसिंह, शुभम, रविन्द्र, गौरव, किशन एवं थानसिंह का विशेष योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने टीम की सराहनीय कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।

— संवाददाता, निसरपुर

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें