बड़ी खबरें
खबर छपी तो सफाईकर्मी के पक्ष में उतरे बीएमओ! बोले—‘डेंगू हुआ है, इसलिए काम पर नहीं आ रही’ शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं? 41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का! भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल; कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

शासकीय चरनोई भूमि की फर्जी रजिस्ट्री मामले का 3 हजार का इनामी आरोपी : निसरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद दर्ज प्रकरण में फरार सचिव को दबोचा

Shiv Kumar Upwal

1 month ago 102 views
निसरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद दर्ज प्रकरण में फरार सचिव को दबोचा

निसरपुर,धार 8 जुलाई 2026। शासकीय चरनोई भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कराकर निजी स्वामित्व दर्शाने के बहुचर्चित मामले में निसरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 3 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी साधुराम पिता बालाराम फुलमाली (62 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार मामला ग्राम निम्बोल स्थित शासकीय चरनोई भूमि से जुड़ा है। इस भूमि को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निजी स्वामित्व दर्शाकर रजिस्ट्री कराने का आरोप है। मामले की शिकायत के बाद माननीय उच्च न्यायालय, इंदौर खंडपीठ के निर्देश पर जांच की गई, जिसमें संबंधित भूमि शासकीय चरनोई होना प्रमाणित हुआ।

जांच के दौरान तत्कालीन ग्राम सचिव साधुराम फुलमाली, तत्कालीन सरपंच तथा अन्य आरोपियों द्वारा कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर शासकीय भूमि की रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया। इसके आधार पर थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 72/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता/भादवि की संबंधित धाराओं 420, 467, 468, 470, 474 एवं 120-बी में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर तथा एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह चौहान एवं चौकी प्रभारी रवि वास्के के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी साधुराम फुलमाली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह चौहान, चौकी प्रभारी रवि वास्के, सउनि भुवान चौहान, आरक्षक सुभाष चौहान, गौरव, किशन, थानसिंह एवं रवि अलावे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें