बड़ी खबरें
जहां हैंडपंप हैं, वहां सिंगल फेस मोटर लगाकर बच्चों को मिलेगा शुद्ध पेयजल; सरपंच अंतिम (अभयसिंह) पटेल ने की पहल 'सिद्ध करो या पद छोड़ो'— अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का सीधा सवाल, सियासी और धार्मिक हलकों में बढ़ी हलचल सीएसआर मद से विकसित कम्प्यूटर लैब का किया निरीक्षण इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, अस्पताल निर्माण का रास्ता हुआ साफ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खातों में पहुंचेगी सहायता राशि, जगदीशपुर से होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम महिला मंडल एवं सकल हिंदू समाज के संयुक्त आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ निसरपुर ब्लॉक के आश्रम-छात्रावासों में वर्षों से जमे अधीक्षक, जवाब मांग रही जनता सतना से भोपाल तक भ्रष्टाचार की चेन का आरोप, बोले— 'हनुमानजी के सामने बच्चों की कसम खाकर कह दें कि कोई पैसा नहीं लेता' भारी बारिश के बाद पेजर नाले में उफान, लिप्पा गांव का संपर्क टूटा; रिहायशी इलाकों में घुसा मलबा आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार,भाजपा ने संगठन के मजबूत चेहरे पर जताया भरोसा

सिद्धार्थ सामाजिक कल्याण समिति जावरा निसरपुर बड़वानी के सौजन्य से : एकदिवसीय सिकल सेल एनीमिया शिविर का आयोजन

Shiv Kumar Upwal

1 month ago 40 views
एकदिवसीय सिकल सेल एनीमिया शिविर का आयोजन

धार,म.प्र.। प्रेरणादाई सिद्धार्थ सामाजिक कल्याण समिति जावरा निसरपुर बड़वानी के सौजन्य से एकदिवसीय सिकल सेल एनीमिया शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत निसरपुर के ठीक सामने रखा गया था जिसमें करीबन 580 से के करीब मरीजो ने जागरूकता एवं होम्योपैथिक उपचार का लाभ लिया। शिविर में नागपुर से आए नेस्को के सचिव श्री गौतम डोंगरे जी ने सिकल सेल की उत्पत्ति से लेकर सिकल सेल से बचाव एवं भविष्य में सिकल सेल उन्मूलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गौतम डोंगरेजी भारत के 17 राज्यों में नेस्को के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं ,साथ ही 12 से अधिक अन्य देशों में जाकर सिकल सेल उन्मूलन पर नेस्को की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। परतवाड़ा अमरावती से आए श्री राहुल ओके कर जी ने महाराष्ट्र शासन द्वारा सिकल सेल पीड़ितों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। नेस्को के सदस्य निशांत वासे ने भी संबोधित किया। नेस्को के अधिकारियों ने प्रेरणादाई सिद्धार्थ सामाजिक कल्याण समिति के डॉक्टरों की कार्य की तहे दिल से प्रशंसा की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री पशुपालन विभाग मध्य प्रदेश के श्री प्रेम सिंह पटेल ने अपने उद्बोधन में आग्रह किया कि आप अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहे एवं दवाइयां का प्रयोग नियमित रूप से करें एवं सही खान-पान का ध्यान रखें।

Advertisement

डॉ गणेश चंद्र मालवीय, डॉक्टर विकास बौद्ध, डॉक्टर राकेश मेश्राम ,डॉक्टर सतीश कुमावत, ने मरीजों को होम्योपैथिक परामर्श एवं दवाइयां दी । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निसरपुर के बीएमओ श्री जितेंद्र दूधी एवं लैब टेक्नीशियन श्री जीएस चौहान द्वारा निशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध करवाई गई। सहयोगियों में श्री ललित कुमावत श्रीमती प्रियंका मालवीय, कैलाश पाटीदार ,राकेश कुमावत, गंगाराम बारिया मोहन बघेल मनोज डावर,लक्ष्मी अलावे ,मिस्टी मोरी, नानूराम चौहान ,शिवम चौहान, वीरेंद्र बघेल, समर्थ मालवीय, मनीष पाटीदार ,बासू मेडा, का विशेष सहयोग रहा।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

34
पेज 1 / 6