बड़ी खबरें
शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं? 41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का! भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल; कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प युद्ध महिलाओं की वजह से हुए, लेकिन मरीं महिलाएं नहीं, पुरुष मरे” — पन्नालाल शाक्य के बयान पर गरमाई सियासत

10.54 लाख किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, मुख्यमंत्री 19 जुलाई को करेंगे : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खातों में पहुंचेगी सहायता राशि, जगदीशपुर से होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम

Shiv Kumar Upwal

1 month ago 111 views
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खातों में पहुंचेगी सहायता राशि, जगदीशपुर से होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम

भोपाल,18 जुलाई। मध्यप्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 10.54 लाख किसानों के बैंक खातों में 1460.25 करोड़ रुपये की बीमा दावा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। इसी अवसर पर राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक भी जगदीशपुर में आयोजित की जाएगी।

Advertisement

राज्य सरकार के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रारंभ से लेकर वर्ष 2024-25 तक प्रदेश के प्रभावित किसानों को 30,942.34 करोड़ रुपये का बीमा दावा भुगतान किया जा चुका है। योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, अतिवृष्टि, अनावृष्टि, ओलावृष्टि एवं अन्य कारणों से फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

फसल बीमा कराने की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से अपील की है कि वे अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अवश्य करवा लें। उन्होंने कहा कि मौसम विशेषज्ञों द्वारा इस वर्ष अल-नीनो प्रभाव के चलते सामान्य से कम वर्षा की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में फसल बीमा किसानों के लिए सुरक्षा कवच साबित होगा और नुकसान की स्थिति में उन्हें आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

'किसानों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है सरकार'

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में कोई भी किसान आर्थिक संकट में न आए और समय पर सहायता राशि उसके खाते तक पहुंचे।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 19 जुलाई को होने वाला यह भुगतान प्रदेश के लाखों किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा और खरीफ सीजन के दौरान उनकी वित्तीय स्थिति को मजबूती देने में महत्वपूर्ण

भूमिका निभाएगा।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

41
पेज 1 / 7