10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा : नामांतरण के एवज में मांगी थी 20 हजार रुपये की रिश्वत, पहली किश्त लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Shiv Kumar Upwal
मनावर, 08 जून। लोकायुक्त इंदौर की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मनावर तहसील में पदस्थ पटवारी प्रवीण पाटीदार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक अरुण कुमार तिवारी निवासी तिलक मार्ग, मंगल चौक, मनावर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम कस्थली में दो भूखंडों के नामांतरण के लिए पटवारी प्रवीण पाटीदार द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत की जांच और सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए जाने पर लोकायुक्त इंदौर ने ट्रैप दल का गठन किया।
सोमवार को मनावर स्थित पटवारी कार्यालय में कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त टीम ने आरोपी पटवारी को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की पहली किश्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई। ट्रैप दल में कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक *रणजीत द्विवेदी, आरक्षक विजय कुमार, सतीश यादव, कमलेश परिहार, मनीष माथुर* एवं कृष्णा अहिरवार शामिल रहे।
लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की जा सकती है। संगठन द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस
निसरपुर में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन की खुली पोल?
प्राथमिक विद्यालय रामपुरा की बालसभा में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मोहा मन, कल्पना शाह के मार्गदर्शन में दिखा नवाचार का अनूठा रंग
दिन में बार-बार बिजली गुल, रात में भी नहीं मिल रही नियमित आपूर्ति; बिजली कंपनी के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
21 दिसंबर 1996 की आमसभा में उमड़ा था जनसैलाब, बाबा आमटे की मौजूदगी से जुड़ी हैं तस्वीरें; तीन दशक पुराने नर्मदा बचाओ आंदोलन के दौर की यादें फिर हुईं जीवंत
अनुभव और युवा जोश के संतुलन की पैरवी, बोले- लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उम्र के आधार पर नजरअंदाज करना सही नहीं
निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर
लिंगवा गांव में खेत की जाली काटकर दिया था वारदात को अंजाम, चार अन्य आरोपी फरार
20 लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण, लेकिन छह दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे विस्थापित; ‘मोटर जल गई’ का रटा-रटाया जवाब देकर जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला!
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुआ विवाद, सज्जन सिंह वर्मा के तीखे बोलों ने बढ़ाई हलचल