सन्नी माली बने तहसील प्रेस क्लब अध्यक्ष कुक्षी : दो वर्ष के लिए मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,प्रेस क्लब मनावर ने किया मनोनयन
Shiv Kumar Upwal
पत्रकारों के हितों और संगठन की मजबूती के लिए करेंगे कार्य
कुक्षी,धार 6 नवम्बर।पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय सन्नी माली को तहसील प्रेस क्लब अध्यक्ष कुक्षी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रेस क्लब मनावर (मध्यप्रदेश) द्वारा संगठन के विस्तार एवं पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनका मनोनयन किया गया है। इस नियुक्ति को कुक्षी क्षेत्र में पत्रकार संगठन को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रेस क्लब मनावर के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन एवं सचिव निलेश जैन की अनुशंसा पर जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार सन्नी माली को 1 नवंबर 2026 से 1 नवंबर 2028 तक दो वर्ष के लिए तहसील प्रेस क्लब अध्यक्ष कुक्षी नियुक्त किया गया है। संगठन ने विश्वास जताया है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे।

नवनियुक्त अध्यक्ष सन्नी माली के नेतृत्व में कुक्षी क्षेत्र के पत्रकारों को एकजुट करने, पत्रकारों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने, उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की अपेक्षा की जा रही है।
सन्नी माली की नियुक्ति पर पत्रकार साथियों, गणमान्य नागरिकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
कुक्षी पुलिस की कार्रवाई, 45.5 किलो आतिशबाजी सामग्री जब्त; दुकान संचालक पर मामला दर्ज
धरमपुरी के जूनियर कन्या छात्रावास में अधीक्षिका और महिला बाल विकास प्रभारी आमने-सामने
156 ताश के पत्ते और 8,400 रुपये नकद जब्त, चिखल्दा बसाहट में निसरपुर पुलिस की दबिश
अंतिम पटेल का सत्ता पर तीखा तंज!अंतिम पटेल का वायरल संदेश, सत्ता को नसीहत!सत्ता स्थायी नहीं, कार्यकर्ताओं की सुनो!
कलेक्टर से मेधा पाटकर की विस्तृत चर्चा, ढाई घंटे चली बैठक
कनक बिहारी आश्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और समिति सदस्यों की मौजूदगी में हुआ आयोजन; छह जिलों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस
निसरपुर में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन की खुली पोल?
प्राथमिक विद्यालय रामपुरा की बालसभा में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मोहा मन, कल्पना शाह के मार्गदर्शन में दिखा नवाचार का अनूठा रंग