बड़ी खबरें
सजे-धजे बैलों के साथ निकले किसान... दो वर्ष के लिए मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,प्रेस क्लब मनावर ने किया मनोनयन कुक्षी पुलिस की कार्रवाई, 45.5 किलो आतिशबाजी सामग्री जब्त; दुकान संचालक पर मामला दर्ज धरमपुरी के जूनियर कन्या छात्रावास में अधीक्षिका और महिला बाल विकास प्रभारी आमने-सामने 156 ताश के पत्ते और 8,400 रुपये नकद जब्त, चिखल्दा बसाहट में निसरपुर पुलिस की दबिश अंतिम पटेल का सत्ता पर तीखा तंज!अंतिम पटेल का वायरल संदेश, सत्ता को नसीहत!सत्ता स्थायी नहीं, कार्यकर्ताओं की सुनो! कलेक्टर से मेधा पाटकर की विस्तृत चर्चा, ढाई घंटे चली बैठक कनक बिहारी आश्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और समिति सदस्यों की मौजूदगी में हुआ आयोजन; छह जिलों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस निसरपुर में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन की खुली पोल?
Trending

निसरपुर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया दीपावली पड़वा पर्व : सजे-धजे बैलों के साथ निकले किसान...

Shiv Kumar Upwal

2 hours ago 15 views
सजे-धजे बैलों के साथ निकले किसान...

निसरपुर,धार 10 नवम्बर। दीपावली के पावन पर्व के दूसरे दिन नगर निसरपुर में पारंपरिक पड़वा कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और धूमधाम के साथ मनाया गया। वर्षों पुरानी ग्रामीण परंपरा और खेती-किसानी से जुड़े इस पर्व को लेकर नगर में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में नगर के किसान भाइयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने बैलों को आकर्षक ढंग से सजाकर पड़वा उत्सव में शामिल हुए।

इस अवसर पर किसानों ने अपने बैलों को रंग-बिरंगे वस्त्रों, घुंघरुओं, आकर्षक आभूषणों और पारंपरिक श्रृंगार से सजाया। सजे-धजे बैलों के साथ किसान पूरे उत्साह से नगर के प्रमुख मार्गों से निकले। इस दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने भी इस पारंपरिक आयोजन को उत्साहपूर्वक देखा और पर्व की खुशियों में सहभागिता की। बैलों का आकर्षक श्रृंगार और किसानों का उत्साह पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।

Advertisement

पड़वा पर्व का ग्रामीण जीवन और कृषि संस्कृति में विशेष महत्व है। भारतीय परंपरा में बैलों को किसान का सच्चा साथी माना जाता है। खेतों में मेहनत करने से लेकर कृषि कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन पशुओं के प्रति आभार और सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से किसान इस दिन अपने बैलों का विशेष श्रृंगार करते हैं। यह पर्व हमारी पुरानी परंपराओं, ग्रामीण संस्कृति और पशुधन के प्रति सम्मान की भावना को जीवंत बनाए रखता है।

नगर निसरपुर में आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर ग्रामीण संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों की जीवंत झलक प्रस्तुत की। पूरे नगर में दीपावली की खुशियों के बीच पड़वा पर्व का उल्लास छाया रहा। किसानों और नगरवासियों के उत्साह के बीच यह आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें