इंदौर के खजराना में 'भूतिया अस्पताल' पर सियासत तेज : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले— कागज़ों में अस्पताल, ज़मीन पर कुछ नहीं
Shiv Kumar Upwal
भोपाल,8 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर के खजराना क्षेत्र में कथित 'भूतिया अस्पताल' (Ghost Hospital) का मुद्दा उठाते हुए प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि जिस अस्पताल का रिकॉर्ड में उल्लेख है, उसका ज़मीनी स्तर पर कोई अस्तित्व नहीं है।
सिंघार ने आरोप लगाया कि जनता के टैक्स के पैसे से योजनाओं के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन वास्तविकता में आम नागरिकों को मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएँ तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस जैसी योजनाओं का प्रचार करती है, जबकि कई अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति तक नहीं हो सकी है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब अस्पतालों में चिकित्सक, दवाइयाँ और आवश्यक संसाधन ही उपलब्ध नहीं हैं, तब आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ कैसे मिलेंगी। सिंघार ने यह भी आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में नशे के कारोबार की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता को कागज़ी योजनाएँ नहीं, बल्कि ज़मीन पर संचालित अस्पताल, योग्य डॉक्टर, पर्याप्त दवाइयाँ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी की।
फिलहाल इस मामले पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार इन आरोपों पर क्या जवाब देती है और कथित 'भूतिया अस्पताल' के मामले में क्या कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस
निसरपुर में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन की खुली पोल?
प्राथमिक विद्यालय रामपुरा की बालसभा में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मोहा मन, कल्पना शाह के मार्गदर्शन में दिखा नवाचार का अनूठा रंग
दिन में बार-बार बिजली गुल, रात में भी नहीं मिल रही नियमित आपूर्ति; बिजली कंपनी के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
21 दिसंबर 1996 की आमसभा में उमड़ा था जनसैलाब, बाबा आमटे की मौजूदगी से जुड़ी हैं तस्वीरें; तीन दशक पुराने नर्मदा बचाओ आंदोलन के दौर की यादें फिर हुईं जीवंत
अनुभव और युवा जोश के संतुलन की पैरवी, बोले- लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उम्र के आधार पर नजरअंदाज करना सही नहीं
निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर
लिंगवा गांव में खेत की जाली काटकर दिया था वारदात को अंजाम, चार अन्य आरोपी फरार
20 लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण, लेकिन छह दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे विस्थापित; ‘मोटर जल गई’ का रटा-रटाया जवाब देकर जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला!
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुआ विवाद, सज्जन सिंह वर्मा के तीखे बोलों ने बढ़ाई हलचल