बड़ी खबरें
सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस निसरपुर में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन की खुली पोल? प्राथमिक विद्यालय रामपुरा की बालसभा में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मोहा मन, कल्पना शाह के मार्गदर्शन में दिखा नवाचार का अनूठा रंग दिन में बार-बार बिजली गुल, रात में भी नहीं मिल रही नियमित आपूर्ति; बिजली कंपनी के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन 21 दिसंबर 1996 की आमसभा में उमड़ा था जनसैलाब, बाबा आमटे की मौजूदगी से जुड़ी हैं तस्वीरें; तीन दशक पुराने नर्मदा बचाओ आंदोलन के दौर की यादें फिर हुईं जीवंत अनुभव और युवा जोश के संतुलन की पैरवी, बोले- लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उम्र के आधार पर नजरअंदाज करना सही नहीं निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर लिंगवा गांव में खेत की जाली काटकर दिया था वारदात को अंजाम, चार अन्य आरोपी फरार 20 लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण, लेकिन छह दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे विस्थापित; ‘मोटर जल गई’ का रटा-रटाया जवाब देकर जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला! राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुआ विवाद, सज्जन सिंह वर्मा के तीखे बोलों ने बढ़ाई हलचल
Trending

6 दिन में नाबालिग को सकुशल बरामद दुष्कर्म का आरोपी व सहयोगी गिरफ़्तार : भरूच (गुजरात) से नाबालिग को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, पुलिस ने पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में की कार्रवाई

Shiv Kumar Upwal

3 months ago 115 views
भरूच (गुजरात) से नाबालिग को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, पुलिस ने पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में की कार्रवाई

निसरपुर,धार 5 जुलाई 2026 । पुलिस चौकी निसरपुर एवं थाना कुक्षी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को मात्र छह दिनों के भीतर गुजरात के भरूच से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में पीड़िता के कथनों के आधार पर दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ते हुए मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार फरियादी ने 27 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 6 जून की रात घर से लापता हो गई थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 276/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी दीपक चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। चौकी प्रभारी उनि रवि वास्के एवं पुलिस टीम ने साइबर सेल धार की सहायता, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर 3 जुलाई को नाबालिग को भरूच (गुजरात) से सकुशल दस्तयाब कर लिया।

पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64(1), 64(2)(एम), 142 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4, 5(एल)/6, 16 एवं 17 का इजाफा किया गया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी अविनाश पिता महेश भूरिया (21 वर्ष), निवासी सुंदरैल (बगड़ीपुरा), थाना धामनोद तथा वारदात में सहयोग करने के आरोप में उसके पिता महेश पिता करणसिंह भूरिया (48 वर्ष) को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल (क्रमांक MP11NJ5531) भी जब्त कर ली गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई है।

दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय कुक्षी में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में इनका रहा विशेष योगदान

इस कार्रवाई में निरीक्षक दीपक चौहान (थाना प्रभारी कुक्षी), उपनिरीक्षक रवि वास्के (चौकी प्रभारी निसरपुर), उपनिरीक्षक प्रशांत गुंजाल (सायबर प्रभारी धार), सउनि भुवान चौहान, आरक्षक सुभाष, रविन्द्र, गौरव, थानसिंह, किशन, प्रशांत सिंह एवं शुभम (सायबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

8
पेज 1 / 2