निसरपुर पुलिस की तत्परता से 10 दिन में सकुशल मिली 14 वर्षीय नाबालिग : परिजनों को सौंपा, धार पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना
Shiv Kumar Upwal
निसरपुर,धार 30 जून 2026 । धार जिले की निसरपुर चौकी पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग की तलाश के मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 14 वर्षीय बालिका को मात्र 10 दिनों में सकुशल दस्तयाब कर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जून 2026 को एक फरियादी ने चौकी निसरपुर में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री 18 जून को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। शिकायत के आधार पर थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 262/2026 अंतर्गत धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तथा गुजरात जाने वाले मजदूरों और बस संचालकों से संपर्क कर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बालिका के करही (जिला बड़वानी) क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम तत्काल करही पहुंची और 14 वर्षीय बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने एवं पहचान की पुष्टि के बाद बालिका को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक राजेश यादव (थाना प्रभारी कुक्षी), उपनिरीक्षक रवि वास्के (चौकी प्रभारी निसरपुर), उपनिरीक्षक प्रशांत गुंजाल (साइबर प्रभारी धार), सहायक उपनिरीक्षक भुवान चौहान, आरक्षक सुभाष, रविन्द्र, गौरव, थानसिंह, प्रशांतसिंह तथा साइबर सेल के आरक्षक शुभम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।
विज्ञापन
शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं?
41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का!
भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल;
कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल
पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह
वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल
वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत
संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
युद्ध महिलाओं की वजह से हुए, लेकिन मरीं महिलाएं नहीं, पुरुष मरे” — पन्नालाल शाक्य के बयान पर गरमाई सियासत