बड़ी खबरें
सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस निसरपुर में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन की खुली पोल? प्राथमिक विद्यालय रामपुरा की बालसभा में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मोहा मन, कल्पना शाह के मार्गदर्शन में दिखा नवाचार का अनूठा रंग दिन में बार-बार बिजली गुल, रात में भी नहीं मिल रही नियमित आपूर्ति; बिजली कंपनी के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन 21 दिसंबर 1996 की आमसभा में उमड़ा था जनसैलाब, बाबा आमटे की मौजूदगी से जुड़ी हैं तस्वीरें; तीन दशक पुराने नर्मदा बचाओ आंदोलन के दौर की यादें फिर हुईं जीवंत अनुभव और युवा जोश के संतुलन की पैरवी, बोले- लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उम्र के आधार पर नजरअंदाज करना सही नहीं निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर लिंगवा गांव में खेत की जाली काटकर दिया था वारदात को अंजाम, चार अन्य आरोपी फरार 20 लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण, लेकिन छह दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे विस्थापित; ‘मोटर जल गई’ का रटा-रटाया जवाब देकर जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला! राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुआ विवाद, सज्जन सिंह वर्मा के तीखे बोलों ने बढ़ाई हलचल
Trending

देवपथ शिवलिंग मंदिर बोधवाड़ा में 108 पौधारोपण: : श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर स्वामी चरणाश्रितजी गिरी महाराज ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Shiv Kumar Upwal

4 months ago 251 views
श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर स्वामी चरणाश्रितजी गिरी महाराज ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

निसरपुर,धार । क्षेत्र के अतिप्राचीन देवपथ शिवलिंग मंदिर बोधवाड़ा में एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 108 पौधे लगाए गए। यह कार्यक्रम माँ नर्मदा के पवित्र किनारे पर स्थित देवपथ शिवलिंग मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मां नर्मदा परिक्रमा पर निकले महामंडलेश्वर स्वामी चरणाश्रितजी गिरी महाराज, उनके अनुयाइयो और कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान के साथ ग्राम वासियों ने मिलकर पौधे लगाए।

महामंडलेश्वर स्वामी चरणाश्रितजी गिरी महाराज ने पर्यावरण के महत्व पर अपने विचार साझा किए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर अनंत श्री विभूषित परम पूज्य गुरुमाता श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी आत्मवंदना गिरी भी उपस्थित थीं।

Advertisement

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर के साथ आए डॉ अभयजी पाण्डेय ने सभी का परिचय करवाया और नर्मदा परिक्रमा में चल रहे उनके साथियों के बारे में जानकारी दी। कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान के अध्यक्ष मोहनभाई पाटीदार, देवेन्द्र पाटीदार धुलसर, दिलीप पाटीदार बड़वानी, अनिल पाटीदार पिपलिया, नवीन पाटीदार कवटी, गजानंदजी यादव डॉ देवेन्द्र यादव, भारत मुजाल्दा, सन्तोष यादव, हरिराम यादव, कमल यादव, महेश पाटीदार और बड़ी संख्या में नर्मदा भक्त उपस्थित थे। संस्थान द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया।

महामंडलेश्वर ने संस्था के सदस्यों का शाल से सम्मान किया और कन्या पूजन कर उनका भी सम्मान किया साथ ही उपस्थित सभी भक्तों को आशीर्वाद स्वरूप रुद्राक्ष माला भेंट की। यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए महत्वपूर्ण था, बल्कि माँ नर्मदा की पूजा और धार्मिक भावनाओं को भी बढ़ावा देने के लिए था। सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर पौधे लगाए और माँ नर्मदा की पूजा की, जिससे वातावरण में हरियाली और शुद्धता बढ़े।something..

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

43
पेज 5 / 8