बड़ी खबरें
शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं? 41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का! भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल; कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प युद्ध महिलाओं की वजह से हुए, लेकिन मरीं महिलाएं नहीं, पुरुष मरे” — पन्नालाल शाक्य के बयान पर गरमाई सियासत

जनप्रतिनिधियों की तत्काल पहल : पेयजल एवं विद्युत समस्याओं को लेकर रहवासियों ने उठाई आवाज, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Shiv Kumar Upwal

2 months ago 240 views
पेयजल एवं विद्युत समस्याओं को लेकर रहवासियों ने उठाई आवाज, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

निसरपुर,धार 22 जून 2026। नगर निसरपुर के बी.ई.ओ. कार्यालय के समीप स्थित क्षेत्र में स्थानीय समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर आयोजित बैठक में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक के दौरान रहवासियों ने क्षेत्र में लंबे समय से बनी हुई पेयजल संकट एवं विद्युत पोल से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी परेशानियां रखीं।

Advertisement
रहवासियों की समस्या सुनते सरपंच अंतिम पटेल

बैठक में उपस्थित सरपंच अंतिम पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा की तथा शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इसके पश्चात अगले ही दिन सुबह लगभग 10 बजे संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।

नागरिकों ने अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति, विद्युत पोल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा जल्द ही उचित निराकरण करने की बात कही।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता अपने अधिकारों की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं अधिकारियों की होगी।

स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेगा, जिससे क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

41
पेज 7 / 7