कावड़ यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी रिटर्निंग वॉल से नीचे गिरी : कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल
Shiv Kumar Upwal
निसरपुर,धार 24अगस्त। ब्लॉक के कुक्षी-बड़वानी पुराने मार्ग पर कड़माल नाले के पुल पर सोमवार सुबह कावड़ यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रिटर्निंग वॉल से नीचे जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर करीब 20 से 25 फीट नीचे नाले में जा गिरा , जबकि ट्रॉली रिटर्निंग वॉल पर ही अटक गई। ट्रॉली में करीब 25 से 30 कावड़ यात्री सवार बताए जा रहे हैं। इनमें से 5 से 7 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है, जबकि अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं।
कड़माल से चिखल्दा जा रहा था कावड़ यात्रियों का जत्था
पुनर्वास स्थल कड़माल से प्रतिवर्ष कावड़ यात्रा के लिए समीपस्थ ग्राम चिखल्दा से नर्मदा जल लाया जाता है। इसी क्रम में सोमवार सुबह कावड़ यात्रियों का पहला जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली से चिखल्दा के लिए रवाना हुआ था। कड़माल नाले का पुल पार करने के बाद अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और रिटर्निंग वॉल से नीचे जा गिरा।
हादसे के दौरान कुछ यात्री ट्रैक्टर पर जा गिरे, जबकि कुछ नीचे गिरने से घायल हुए। ट्रॉली के रिटर्निंग वॉल पर अटक जाने से बड़ा हादसा टलने की भी बात सामने आई है।

एंबुलेंस नहीं पहुंची तो ग्रामीण बने सहारा
हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए 8 से 10 निजी चारपहिया वाहनों और मोटरसाइकिलों की मदद से घायलों को बड़वानी जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
वहीं चार घायलों को निसरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें भी बड़वानी जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा पुलिस बल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लेते हुए जानकारी जुटाई। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
कावड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही हुए इस हादसे ने पुल की सुरक्षा व्यवस्था और यात्री वाहनों की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस
निसरपुर में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन की खुली पोल?
प्राथमिक विद्यालय रामपुरा की बालसभा में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मोहा मन, कल्पना शाह के मार्गदर्शन में दिखा नवाचार का अनूठा रंग
दिन में बार-बार बिजली गुल, रात में भी नहीं मिल रही नियमित आपूर्ति; बिजली कंपनी के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
21 दिसंबर 1996 की आमसभा में उमड़ा था जनसैलाब, बाबा आमटे की मौजूदगी से जुड़ी हैं तस्वीरें; तीन दशक पुराने नर्मदा बचाओ आंदोलन के दौर की यादें फिर हुईं जीवंत
अनुभव और युवा जोश के संतुलन की पैरवी, बोले- लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उम्र के आधार पर नजरअंदाज करना सही नहीं
निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर
लिंगवा गांव में खेत की जाली काटकर दिया था वारदात को अंजाम, चार अन्य आरोपी फरार
20 लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण, लेकिन छह दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे विस्थापित; ‘मोटर जल गई’ का रटा-रटाया जवाब देकर जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला!
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुआ विवाद, सज्जन सिंह वर्मा के तीखे बोलों ने बढ़ाई हलचल