16 जून से 24 जून तक समस्त बोहरा समाज का व्यापार पूर्ण रूप से बंद : दुकानों पर लगाए सूचना पत्र, सोशल मीडिया के माध्यम से भी दी जा रही जानकारी
Shiv Kumar Upwal
16 जून से 24 जून तक समस्त बोहरा समाज का व्यापार पूर्ण रूप से बंद
दुकानों पर लगाए सूचना पत्र, सोशल मीडिया के माध्यम से भी दी जा रही जानकारी
मोहम्मद बोहरा, निसरपुर...🖋️
निसरपुर,धार 12 जून । मोहर्रम की शुरुआत के साथ दाऊदी बोहरा समाज द्वारा धार्मिक आस्था, अनुशासन और एकता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है। समाज के सदस्य 16 जून से 24 जून 2026 तक अपने समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर इमाम हुसैन (अ.स.) की याद में आयोजित होने वाली मजलिसों एवं अजादारी में शामिल होंगे।
इस संबंध में समाजजनों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों के बाहर व्यापार बंद रखने संबंधी सूचना पत्र भी चस्पा किए जा रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से ग्राहकों एवं आमजन को इसकी जानकारी देकर सहयोग की अपील की जा रही है।
व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के वर्तमान दौर में जहां व्यवसायी अपने कारोबार को निरंतर बढ़ाने का प्रयास करते हैं, वहीं दाऊदी बोहरा समाज द्वारा दस दिनों तक स्वेच्छा से व्यापार बंद रखना अपने धर्मगुरु के प्रति सम्मान, धार्मिक निष्ठा और सामूहिक एकता का प्रतीक माना जा रहा है। समाजजन अपने धर्मगुरु परम पूज्य सैयदना साहब के निर्देशों का पालन करते हुए इन दिनों को पूर्ण श्रद्धा, सादगी और अनुशासन के साथ मनाएंगे।

मोहर्रम के दौरान समाज की मस्जिदों में इमाम हुसैन (अ.स.) और करबला के शहीदों की याद में मजलिसों एवं अजादारी का आयोजन होगा। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर सबील लगाकर शरबत, दूध एवं पानी की सेवा भी की जाएगी।
समाज के वरिष्ठजनों के अनुसार सभी धार्मिक कार्यक्रम समाज की मर्यादाओं तथा शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के दौरान अन्य समुदायों की भावनाओं एवं सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
दाऊदी बोहरा समाज का यह कदम केवल धार्मिक समर्पण का ही नहीं, बल्कि भारत की अनेकता में एकता, आपसी भाईचारे और विभिन्न धर्मों के प्रति सम्मान की भावना का भी संदेश देता है। समाज द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, एकजुटता और श्रद्धा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
खबर छपी तो सफाईकर्मी के पक्ष में उतरे बीएमओ! बोले—‘डेंगू हुआ है, इसलिए काम पर नहीं आ रही’
शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं?
41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का!
भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल;
कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल
पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह
वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल
वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत
संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प