मनावर-धरमपुरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत, महिला गंभीर घायल
Shiv Kumar Upwal
धार,24 जून 2026। मनावर-धरमपुरी मार्ग पर हतनावर फाटे के समीप बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हतनावर फाटे के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक पर सवार बाकानेर निवासी लोकेश पिता रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी सरिता गंभीर रूप से घायल हो गईं। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य व्यक्तियों की भी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही धरमपुरी पुलिस एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल महिला को तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से धरमपुरी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मृतकों की पहचान एवं दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
खबर छपी तो सफाईकर्मी के पक्ष में उतरे बीएमओ! बोले—‘डेंगू हुआ है, इसलिए काम पर नहीं आ रही’
शाहीन खान-नफीसा खान प्रकरण ने फिर खड़ा किया बड़ा सवाल—क्या हम घटना के बाद जागने वाला समाज बन गए हैं?
41 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, तलाबड़ी स्थित विधायक हनी बघेल के आवास पर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
ठेके की सफाई कर्मचारी महीने में सिर्फ 4 दिन? मेहनताना पूरे महीने का!
भाजपा कार्यकर्ता अभय (अंतिम पटेल) सिंह पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने संगठन की कार्यशैली पर उठाए तीखे सवाल;
कड़माल नाले के पुल पर बड़ा हादसा, 5 से 7 यात्री गंभीर घायल; ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल
पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह
वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन, सर्व समाज ने पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल
वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का भव्य आगमन, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची खाटूश्याम धाम; जगह-जगह पुष्पमाला व श्रीफल से हुआ स्वागत
संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापना से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प