हनुमान मंदिर के पास सज रही थी जुए की महफिल,9जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े : 156 ताश के पत्ते और 8,400 रुपये नकद जब्त, चिखल्दा बसाहट में निसरपुर पुलिस की दबिश
Shiv Kumar Upwal
शिवकुमार उपवाल.…✍️
निसरपुर,धार 31 अक्टूबर। धार्मिक आस्था के केंद्र हनुमान मंदिर के पास ही जुए की महफिल सज रही थी। ताश के पत्तों पर दांव लगाकर किस्मत आजमा रहे नौ लोगों की जुएबाजी पर आखिरकार निसरपुर पुलिस ने शिकंजा कस दिया। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 156 ताश के पत्तों सहित 8,400 रुपये नकद जब्त किए।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा द्वारा जिले में अवैध जुआ-सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी ओमप्रकाश अहीर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी दीपकसिंह चौहान तथा निसरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जयपाल बिल्लौरे के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय थी।

इसी दौरान 31 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चिखल्दा बसाहट स्थित हनुमान मंदिर के पास कुछ लोग खुलेआम ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेलते हुए नौ लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से तीन गड्डी यानी कुल 156 ताश के पत्ते और 8,400 रुपये नकद जब्त किए।
इन नौ लोगों पर दर्ज हुआ प्रकरण
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेन्द्र पिता रनतिसिंह रघुवंशी (62), राहुल पिता मुनिया वर्मा (30), मुकेश पिता लक्षु दांगले (45), रमेश पिता लक्ष्मण बिल्लोरे (46), विजय पिता ओंकार सोलंकी (35), सोम पिता शेरू वर्मा (22), सुभाष पिता कालू जामोद (49), निवासी चिखल्दा बसाहट, अजय पिता रमेश मुराने (23), निवासी नर्मदानगर तथा धन्नालाल पिता रावजी पाटीदार (52), निवासी निम्बोल के रूप में की है।
सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 501/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपकसिंह चौहान, चौकी प्रभारी जयपाल बिल्लौरे, सहायक उपनिरीक्षक भुवान चौहान, प्रधान आरक्षक किशोर एवं प्रकाश सहित आरक्षक थानसिंह, गौरव, सुभाष चौहान, किशन मंडलोई और अर्जुन का विशेष योगदान रहा।
अब देखना यह होगा कि पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संचालित अन्य अवैध गतिविधियों पर भी इसी तरह सख्ती बरकरार रहती है या नहीं। फिलहाल हनुमान मंदिर के पास सजी जुए की महफिल पर पुलिस की इस दबिश ने जुआरियों में खलबली जरूर मचा दी है।
विज्ञापन
अंतिम पटेल का सत्ता पर तीखा तंज!अंतिम पटेल का वायरल संदेश, सत्ता को नसीहत!सत्ता स्थायी नहीं, कार्यकर्ताओं की सुनो!
कलेक्टर से मेधा पाटकर की विस्तृत चर्चा, ढाई घंटे चली बैठक
कनक बिहारी आश्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और समिति सदस्यों की मौजूदगी में हुआ आयोजन; छह जिलों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस
निसरपुर में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन की खुली पोल?
प्राथमिक विद्यालय रामपुरा की बालसभा में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मोहा मन, कल्पना शाह के मार्गदर्शन में दिखा नवाचार का अनूठा रंग
दिन में बार-बार बिजली गुल, रात में भी नहीं मिल रही नियमित आपूर्ति; बिजली कंपनी के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
21 दिसंबर 1996 की आमसभा में उमड़ा था जनसैलाब, बाबा आमटे की मौजूदगी से जुड़ी हैं तस्वीरें; तीन दशक पुराने नर्मदा बचाओ आंदोलन के दौर की यादें फिर हुईं जीवंत
अनुभव और युवा जोश के संतुलन की पैरवी, बोले- लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उम्र के आधार पर नजरअंदाज करना सही नहीं