बड़ी खबरें
कनक बिहारी आश्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और समिति सदस्यों की मौजूदगी में हुआ आयोजन; छह जिलों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस निसरपुर में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन की खुली पोल? प्राथमिक विद्यालय रामपुरा की बालसभा में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मोहा मन, कल्पना शाह के मार्गदर्शन में दिखा नवाचार का अनूठा रंग दिन में बार-बार बिजली गुल, रात में भी नहीं मिल रही नियमित आपूर्ति; बिजली कंपनी के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन 21 दिसंबर 1996 की आमसभा में उमड़ा था जनसैलाब, बाबा आमटे की मौजूदगी से जुड़ी हैं तस्वीरें; तीन दशक पुराने नर्मदा बचाओ आंदोलन के दौर की यादें फिर हुईं जीवंत अनुभव और युवा जोश के संतुलन की पैरवी, बोले- लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उम्र के आधार पर नजरअंदाज करना सही नहीं निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर लिंगवा गांव में खेत की जाली काटकर दिया था वारदात को अंजाम, चार अन्य आरोपी फरार 20 लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण, लेकिन छह दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे विस्थापित; ‘मोटर जल गई’ का रटा-रटाया जवाब देकर जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला!
Trending

मां नर्मदा को स्वच्छ,अविरल बनाने का संकल्प : कनक बिहारी आश्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और समिति सदस्यों की मौजूदगी में हुआ आयोजन; छह जिलों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

Shiv Kumar Upwal

4 hours ago 82 views
कनक बिहारी आश्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और समिति सदस्यों की मौजूदगी में हुआ आयोजन; छह जिलों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

निसरपुर, धार। मां नर्मदा को निर्मल, स्वच्छ और अविरल बनाए रखने के उद्देश्य से ‘मां नर्मदा सेवा कार्य मालवा प्रांत’ द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत कनक बिहारी आश्रम में शत्रुधनदास जी महाराज सहित संत-महात्माओं, ग्राम सरपंच और समिति सदस्यों की उपस्थिति में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की विशेष पुस्तिका का विमोचन किया गया।

अभियान का उद्देश्य देवास से अलीराजपुर तक के छह जिलों में जन-जन तक मां नर्मदा के संरक्षण और स्वच्छता का संदेश पहुंचाना है। इसके लिए बच्चों और युवाओं को विशेष रूप से जोड़ने की पहल की गई है। 14 से 30 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई पुस्तिका में बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से नर्मदा नदी के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। पुस्तिकाएं वितरित कर प्रतिभागियों से प्रश्न हल करवाए जाएंगे, जिसके बाद उत्तरों की जांच की जाएगी।

Advertisement

पुस्तिका के लिए मात्र 10 रुपये सहयोग राशि निर्धारित की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस जनसेवा अभियान से जुड़ सकें। प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को बड़े आयोजन में सम्मानित किया जाएगा। समिति का मानना है कि इस पहल से युवाओं में नर्मदा संरक्षण के प्रति रुचि बढ़ेगी और स्वच्छता का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचेगा।

तीन प्रमुख योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ेगा अभियान

समिति द्वारा अभियान के अंतर्गत तीन प्रमुख कार्ययोजनाओं पर काम किया जा रहा है। पहली योजना प्रश्नोत्तरी पुस्तिका के वितरण और प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं में नर्मदा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। दूसरी योजना के तहत धार सहित नर्मदा तटवर्ती जिलों में नर्मदा पथ यात्रा निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य परिक्रमावासियों को नर्मदा तट के किनारे सुगम मार्ग उपलब्ध कराने, रास्ते की बाधाओं को दूर करने और स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

तीसरी योजना के अंतर्गत सहायक नदियों के उद्गम स्थलों से संगम तक जल संरक्षण और जल शुद्धि के उद्देश्य से यात्राएं निकाली जाएंगी। इसमें धार जिले की खुज नदी, उरी-बागनी नदी तथा मांडव के काकड़ा खोह के उद्गम स्थलों से संगम तक यात्रा निकालने की योजना है। इसके माध्यम से सहायक नदियों के संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता और उनके महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम में राजनाथ अत्रे (पालक, मालवा प्रांत), सुशील सोनी (जिला संयोजक), अविनाश पटेल (सदस्य), सरपंच अंतिम पटेल, देवेंद्र मागरोलिया (प्रतियोगिता जिला प्रभारी), जयन्तीलाल गुप्ता (कोषाध्यक्ष), डॉ. जितेंद्र चव्हाण (संरक्षक/सदस्य), कपिल भावसार, श्रीराम पाटीदार, लोकेन्द्र सोनी, लक्ष्मण सिंह मंडलोई एवं भूपेन्द्र प्रजापत सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

मां नर्मदा के संरक्षण, स्वच्छता और अविरलता के लिए जनभागीदारी बढ़ाने की यह पहल नदी के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

44
पेज 7 / 8