बड़ी खबरें
कुक्षी पुलिस की कार्रवाई, 45.5 किलो आतिशबाजी सामग्री जब्त; दुकान संचालक पर मामला दर्ज धरमपुरी के जूनियर कन्या छात्रावास में अधीक्षिका और महिला बाल विकास प्रभारी आमने-सामने 156 ताश के पत्ते और 8,400 रुपये नकद जब्त, चिखल्दा बसाहट में निसरपुर पुलिस की दबिश अंतिम पटेल का सत्ता पर तीखा तंज!अंतिम पटेल का वायरल संदेश, सत्ता को नसीहत!सत्ता स्थायी नहीं, कार्यकर्ताओं की सुनो! कलेक्टर से मेधा पाटकर की विस्तृत चर्चा, ढाई घंटे चली बैठक कनक बिहारी आश्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और समिति सदस्यों की मौजूदगी में हुआ आयोजन; छह जिलों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस निसरपुर में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन की खुली पोल? प्राथमिक विद्यालय रामपुरा की बालसभा में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मोहा मन, कल्पना शाह के मार्गदर्शन में दिखा नवाचार का अनूठा रंग दिन में बार-बार बिजली गुल, रात में भी नहीं मिल रही नियमित आपूर्ति; बिजली कंपनी के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
Trending

आबादी क्षेत्र में पटाखों का अवैध भंडारण, 71 हजार के पटाखे जब्त : कुक्षी पुलिस की कार्रवाई, 45.5 किलो आतिशबाजी सामग्री जब्त; दुकान संचालक पर मामला दर्ज

Shiv Kumar Upwal

3 hours ago 9 views
कुक्षी पुलिस की कार्रवाई, 45.5 किलो आतिशबाजी सामग्री जब्त; दुकान संचालक पर मामला दर्ज

कुक्षी,धार 2 नवम्बर। आबादी क्षेत्र में अवैध रूप से विक्रय के लिए रखे गए आतिशबाजी पटाखों पर कुक्षी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 45 किलो 500 ग्राम पटाखे जब्त किए हैं। जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत 71 हजार 107 रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गायत्री सरोवर के सामने बाबजी किराना दुकान के पास पटाखे बिक्री के लिए रखे गए हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान संचालक अली असगर पिता इम्तियाज अली बोहरा (45), निवासी कुक्षी से पूछताछ की। वह पटाखों के भंडारण एवं बिक्री का वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने पटाखे जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0503/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 288 एवं विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) 1884 अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी ओपी अहीर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सउनि गौरीशंकर सोलंकी, प्रधान आरक्षक प्रमोद, आरक्षक विपिन यादव एवं शाहदर का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisement

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

10
पेज 1 / 2